पति के एक्सीडेंट की खबर सुन भागी-भागी अस्पताल पहुंचीं रितिका चौहान, जानें कैसी है अनुराग डोभाल की तबीयत ?

Youtuber Anurag dobhal Health Update: जाने माने यूट्यूबर और बिग बॉस सीजन 17 के कंटेस्टेंट रह चुके अनुराग डोभाल उर्फ UK07राइडर (Youtuber Anurag dobhal Aka UK007 Rider ) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बन हुए हैं।

Youtuber Anurag dobhal Aka UK007 Rider

दो दिन पहले उन्होंने एक वीडियो बनाकर अपनी जान लेने की बात कह दी थी। उन्होंने बताया था कि उनका परिवार उन्हें टॉर्चर कर रहा है और उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई है, लेकिन शनिवार की रात उनकी कार दिल्ली देहरादून हाईवे के डिवाइडर से जाकर टकरा गई। इस भयानक एक्सीडेंट के बाद उन्हें ICU में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद ही अपनी जान लेने की कोशिश की थी। उनकी कार के परखच्चे उड़ गए हैं, लेकिन अनुराग डोभाल सही सलामत हैं।

अनुराग से अस्पताल मिलने पहुंचीं रितिका

बता दें कि पति के एक्सीडेंट की खबर सुन उनकी पत्नी रितिका चौहान उनसे मिलने के लिए अस्पताल गई थीं। अनुराग से मिलने के बाद उन्होंने इंस्टा पर स्टोरी शेयर कर अनुराग की हेल्थ अपडेट दी है। इसी के साथ ही रितिका ने अनुराग के फैन्स से हाथ जोड़कर अपील भी की है। चलिए जानते हैं कि क्या कुछ कहा रितिका ने अनुराग को लेकर।

अनुराग की पत्नी ने की अपील

अपनी इंस्टा स्टोरी पर रितिका लिखती हैं- 'अनुराग ठीक हैं, उनके शरीर पर कुछ चोटों हैं, लेकिन वह मजबूत हैं। वह जल्द ठीक होकर लौटेंगे। यह समय काफी मुश्किल भरा है तो मैं आप सभी से यह गुजारिश करती हूं कि इस समय किसी भी तरह की कोई भी अफवाह या गलत जानकारी ना फैलाएं। आपकी की दुआ की और पॉजिटिव विचारों की जरूरत है। हमारे साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया।'

जानबूझकर उठाया ये कदम

खबरों की मानें तो अनुराग डोभाल ने जानबूझकर ऐसा कदम उठाया। वह अपनी निजी जिंदगी से परेशान हो चुके थे। जिस वजह से उन्होंने अपनी कार तो तेज रफ्तार में चलाया और उनकी कार डिवाडर से टकरा गई। फैन्स का कहना है कि उनके पास कोई भी नहीं था ना परिवार ना पत्नी जिस वजह से वह डिप्रेशन में चले गए थे। उनके कई वीडियोज में उनकी स्थिति देखी जा सकती है।

More from Filmibeat

Read more about: anurag dobhal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X