'गंदगी फैला रखी है...', Nora Fatehi का पानी वाला डांस देख भड़के लोग, बोले- कलयुग में कुछ भी हो सकता है...

Nora Fatehi Dance Video

Nora Fatehi Dance Video: नोरा फतेही बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी डांसर है और इतना ही नहीं कई सारी फिल्मों में भी वह नजर आ चुकी है। लेकिन उनकी एक्टिंग से कहीं ज्यादा उनके डांस को लेकर चर्चा होती रहती है। वह डांसिंग रियलिटी शोज को भी जज करती हुई नजर आती है। नोरा फतेही का अंदाज भी काफी पसंद किया जाता है।

अब इसी बीच नोरा फतेही का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह वीडियो एक रियलिटी शो के दौरान का है। जहां पर नोरा फतेही अपने डांस का जादू चलती हुई नजर आ रही है और उनका यह करतब कुछ लोगों को रास भी नहीं आया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में नोरा फतेही 'नाच मेरी रानी' गाने पर जोरदार डांस कर रही है। इस दौरान उनके साथ में कई और भी लड़के डांस करते देखे जा सकते हैं। डांस करते हुए नोरा फतेही के हाथ में पानी की बोतल भी है। डांस करते-करते नोरा फतेही अपने ऊपर पानी की बोतल उड़ेल देती है।

यह सब देखकर काफी लोग हैरान रह जाते हैं और जज सीट पर बैठे हुए सभी लोग भी शॉक रह जाते हैं। नोरा फतेही का ऐसा जबरदस्त डांस देखने के बाद में लोगों का रिएक्शन देखने लायक था। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट करते हुए भी देखे जा सकते हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि यह शो घटिया है फैमिली लायक तो बिल्कुल भी नहीं है। दूसरा कमेंट करते हुए लिखता है कि बॉलीवुड की सबसे गंदी डांस करने वाली हीरोइन लगती है। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि वाटरप्रूफ ड्रेस की एडवर्टाइजमेंट करते हुए नोरा फतेही।

More from Filmibeat

Read more about: nora fatehi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X