'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं..' भूमि पेडनेकर ने बचाव में कही ये बात, चर्चा में बयान
Bhumi Pednekar on Her Water: भूमि पेडनेकर भले ही काफी समय से किसी हिट फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन किसी ना किसी कारण उनकी बातें होती रहती हैं। अब उन्होने अपने को लेकर कुछ कहा है जो कि सभी जानना चाहिए।

अभिनेत्री ने सीधे तौर पर कहा है कि उनका पानी महंगा है और सबके लिए नहीं है। इस बयान के सामने आने के बाद कुछ लोग उनको खरी खोटी भी सुना रहे हैं।
दरअसल भूमि पेडनेकर ने कुछ समय पहले अपना वाटर ब्रांड लॉन्च किया है और इसके प्रमोशन को लेकर वो कुछ ना कुछ बोलती रहती हैं। जब इस पानी के बोतल को लोगों के द्वारा महंगा बताया गया तो वो चुप नहीं रहीं हैं।
Bhumi Pednekar Water Brand Name: भूमि पेडनेकर के वाटर ब्रांड का नाम क्या है?
अभिनेत्री के पानी का नाम 'बैकबे' है। अगर आप इस बोतल को खरीदना चाहते हैं तो 500 एम के लिए आपको 150 रुपए देने पड़ेंगे जबकि 750 एमएल के लिए 200 रुपए इसकी कीमत रखी गई है। इसी को लेकर जब भूमि पेडनेकर से सवाल किया तो उनका जवाब काफी हैरान करने वाला है। भूमि ने कहा, ''मेरा पानी काफी महंगा है लेकिन मैं इसको सबके लिए नहीं बेंच रही है। ये सिर्फ प्रीमियम कस्टमर्स के लिए है।'' इसके बाद कई तरह के रिएक्शन्स लोग दे रहे हैं। भूमि उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो कि अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
भूमि के इस बयान के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इस का वॉटर और संजय दत्त का होटल...दोनो फ्लॉप।'' एक ने लिखा, ''कंटेंट मिल गया बॉस पेज देख लो, एल्गोरिथम को पसंद आया।'' एक ने लिखा, ''गरीबों के लिए भी कुछ है।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। हालांकि इन कमेंट्स पर भूमि पेडनेकर की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications
















