गोवा में फिल्‍म फेस्टिवल में नहीं लगेगा टिकट

By Ians

No entry ticket for Indian International Film Festival
पणजी। भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव (आईएफएफआई) के अगले संस्करण में फिल्म प्रेमियों को टिकट के लिए कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। एक आयोजक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गोवा मनोरंजन सोसाइटी (ईएसजी) के अध्यक्ष और फिल्मोत्सव के सह आयोजक विष्णु वाघ ने कहा कि फिल्मोत्सव में प्रतिनिधि आसानी से टिकट खरीद लेते हैं लेकिन वे फिल्में देखने नहीं आते।

वाघ ने कहा, "हमने अगले फिल्मोत्सव में टिकट व्यवस्था न रखने का फैसला किया है। सभी को प्रवेश के लिए सिनेमाघर के बाहर कतार लगानी होगी। सीट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगी।"

उन्होंने कहा कि अगर सभी सिनेमा हॉलों को एक साथ मिला दिया जाए तो, महोत्सव में 10,000 सीटों में से 2000 सीटें पंजीकृत प्रतिनिधियों के लिए आरक्षित रहती हैं। बाकी बची सीटों के लिए टिकट खिड़की पर जबर्दस्त भीड़ लगती है क्योंकि अधिकांश टिकटों की अग्रिम बुकिंग हो जाती है। दर्शकों को हो रही असुविधा को देखते हुए अगले वर्ष टिकट की व्यवस्था नहीं रखी जाएगी।

आईएफएफआई भारत के बड़े फिल्मोत्सवों में से एक है, जिसका वार्षिक कार्यक्रम पिछले हफ्ते गोवा में संपन्न हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X