71 की उम्र में एक दिन की फीस ली 18 करोड़, शाहरुख-सलमान से लेकर रणवीर कार्तिक और अक्षय सब पर भारी ये एक्टर

Highest Paid Bollywood Actor: फिल्मों की दुनिया में सितारों की कमाई अक्सर चर्चा में रहती है। हाल ही में एक ऐसे अभिनेता की फीस सुर्खियों में है जिन्होंने एक दिन की शूटिंग के लिए करीब 18 करोड़ रुपये लिए। दिलचस्प बात यह है कि यह अभिनेता न Amitabh Bachchan हैं, न Shah Rukh Khan, न Salman Khan और न ही Aamir Khan। यह अभिनेता हैं 71 साल के दिग्गज स्टार Kamal Haasan।

Highest Paid Bollywood Actor

इंटरव्यू में हुआ बड़ा खुलासा

फिल्ममेकर और अभिनेता Yugi Sethu ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म Kalki 2898 AD के लिए कमल हासन की फीस करीब 150 करोड़ रुपये तय हुई थी। शुरुआत में माना जा रहा था कि यह रकम 20 दिन की शूटिंग के लिए है।

लेकिन शूटिंग हुई सिर्फ 10 दिन

युगी सेतु के मुताबिक बाद में फिल्म के प्रोड्यूसर Ashwini Dutt से बात करने पर पता चला कि कमल हासन ने फिल्म के लिए सिर्फ 10 दिन ही शूटिंग की थी। इस हिसाब से उनकी एक दिन की फीस लगभग 15 से 18 करोड़ रुपये बैठती है।

2024 की बड़ी ब्लॉकबस्टर रही फिल्म

निर्देशक Nag Ashwin की फिल्म कल्कि 2898 एडी साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रही। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। फिल्म में Prabhas, Amitabh Bachchan, Deepika Padukone और कमल हासन अहम भूमिकाओं में नजर आए।

अब आ रहा है फिल्म का दूसरा भाग

यह फिल्म एक नए सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत मानी जा रही है। अब इसका अगला हिस्सा कल्कि 2898 एडी पार्ट 2 भी बन रहा है। खास बात यह है कि इस फिल्म में कमल हासन और Amitabh Bachchan की जोड़ी करीब 40 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई दे सकती है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kamal haasan bollywood kalki
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X