मम्मी पापा दोनों सुपरस्टार, 14 साल की इस का बच्ची वीडियो वायरल, घूमकर दिया ऐसे पोज लोग बोले- मां पर भारी

Namrata Shirodkar Mahesh Babu Daughter: सोशल मीडिया पर 13 साल की एक स्टारकिड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अलग-अलग अंदाज में कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। पिंक आउटफिट में उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। पोज देते समय वह कुछ चबाती हुई भी दिखाई देती हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी मां भी नजर आती हैं, जो 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं।

Namrata Shirodkar Mahesh Babu Daughter

कौन हैं यह स्टारकिड?

यह स्टारकिड साउथ सुपरस्टार Mahesh Babu और अभिनेत्री Namrata Shirodkar की बेटी Sitara Ghattamaneni हैं। सितारा का जन्म 20 जुलाई 2012 को हुआ था। इस साल जुलाई में वह 14 साल की हो जाएंगी।

शादी में शामिल होने पहुंचा था परिवार

वायरल वीडियो में सितारा पहले अकेले फोटो के लिए पोज देती हैं और फिर अपनी मां नम्रता के साथ आगे बढ़ती दिखाई देती हैं। वह अपने माता-पिता के साथ अभिनेता Allu Arjun के भाई Allu Sirish की शादी में शामिल होने पहुंची थीं। इस शादी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार भी मौजूद थे।

फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

वीडियो सामने आने के बाद फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने दिल और फायर इमोजी के साथ सितारा की तारीफ की है। कुछ यूजर्स का कहना है कि वह बड़ी होकर फिल्म इंडस्ट्री में जरूर नाम कमाएंगी।

'फ्रोजन 2' में कर चुकी हैं डबिंग

कम उम्र में ही सितारा फिल्मों से जुड़ चुकी हैं। उन्होंने मशहूर एनिमेशन फिल्म Frozen II के तेलुगू वर्जन में एल्सा के किरदार के लिए अपनी आवाज दी थी।

सितारा को डांस और म्यूजिक का शौक है। वह अक्सर अपने परिवार के साथ बड़े इवेंट्स में नजर आती हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X