VIDEO: भारती सिंह ने हिजाब वाली मुस्लिम महिला का उड़ाया मजाक, महिला को हिजाब हटाकर लेनी पड़ी सेल्फी
Bharti Singh Viral Video: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रमजान के महीने में एक महिला फैन के साथ मज़ेदार अंदाज़ में बातचीत करती नजर आ रही हैं।

हिजाब वाली महिला का भारती संग वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि हिजाब पहने एक महिला फैन भारती सिंह के पास सेल्फी लेने के लिए आती है। इस दौरान भारती अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज़ में कहती हैं, "आपकी क्या फोटो आएगी?" यह सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं।
महिला ने खुद हटाया हिजाब
इसके बाद महिला भी मज़ाक में साथ देते हुए अपना हिजाब थोड़ा हटाकर चेहरा दिखाती है और फिर भारती के साथ सेल्फी क्लिक करती है। इस दौरान टीवी एक्टर अली गोनी भी वहां मौजूद नजर आते हैं।
वीडियो में भारती और फैंस के बीच की यह हल्की-फुल्की जुगलबंदी सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही है। कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि भारती का यही मस्तीभरा अंदाज़ उन्हें बाकी से अलग बनाता है।
कॉमिक टाइम के लिए मशहूर हैं भारती सिंह
भारती सिंह अपने हाजिरजवाबी और मजाकिया स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, और अक्सर फैंस के साथ भी इसी अंदाज़ में घुल-मिल जाती हैं। यही वजह है कि उनके ऐसे वीडियो इंटरनेट पर जल्दी वायरल हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











