कौन है राजपाल यादव का दामाद? 9 साल पहले सरकारी नौकरी वाले लड़के के साथ पीले किए थे बेटी के हाथ
Rajpal Yadav Son In Law: हिंदी सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन Rajpal Yadav पिछले कुछ समय पहले चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में रहे थे। इस मामले में उन्हें तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा था, हालांकि बाद में हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद वे जेल से बाहर आ गए। उस दौर में फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनका समर्थन किया और मदद भी की। इस पूरे प्रकरण के बाद उनके निजी जीवन को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ी। इसी कड़ी में कई लोग उनके परिवार, खासकर दामाद के बारे में जानना चाहते हैं।

2017 में हुई थी बेटी की शादी
राजपाल यादव की बेटी ज्योति का जन्म 1991 में हुआ था। उनकी पहली पत्नी करुणा का निधन बेटी के जन्म के तुरंत बाद हो गया था। इसके बाद ज्योति का बचपन गांव में राजपाल के भाई-भाभी के साथ बीता। जब वह करीब 15 साल की हुईं, तब राजपाल उन्हें अपने साथ मुंबई ले आए।
इस बीच राजपाल यादव ने दूसरी शादी कर ली थी। उन्होंने 2003 में कनाडा में रहने वाली राधा से विवाह किया था। बताया जाता है कि राधा ने ज्योति को हमेशा अपनी बेटी की तरह प्यार दिया।
बैंक में नौकरी करते हैं दामाद
राजपाल यादव की बेटी ज्योति की शादी साल 2017 में उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी संदीप यादव से हुई थी। संदीप पेशे से बैंक कर्मचारी हैं और आगरा के एक बैंक में कैशियर के तौर पर काम करते हैं।
फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर संदीप सादा जीवन जीना पसंद करते हैं। उनका लाइफस्टाइल भी काफी सामान्य है और वे लाइमलाइट से दूर रहते हैं।
गांव में सादगी से हुई थी शादी
ज्योति और संदीप की शादी बेहद पारंपरिक तरीके से हुई थी। यह विवाह समारोह राजपाल यादव के पैतृक गांव कुंडरा (जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश) में आयोजित किया गया था। खास बात यह रही कि इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों को नहीं बुलाया गया था।
परिवार और गांववालों की मौजूदगी में यह शादी काफी सिंपल तरीके से हुई थी, जो राजपाल यादव के जमीन से जुड़े स्वभाव को भी दिखाता है।


Click it and Unblock the Notifications















