..................... Dhurandhar 2 First Review is 5 star rating ranveer singh ready to aquire box office and lyari both - Hindi Filmibeat

Dhurandhar 2 First Review: ‘धुरंधर 2’ को मिला 5 स्टार फर्स्ट रिव्यू, रिलीज से पहले जाने क्यों देखनी है फिल्म

Dhurandhar 2 First Review: ईद के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ छह दिन बचे हैं और हाल ही में इसका ट्रेलर भी जारी किया गया है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और अभी से सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Dhurandhar 2 First Review

एक्स पर वायरल हुआ फर्स्ट रिव्यू

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का एक कथित फर्स्ट रिव्यू सामने आया है, जिसमें फिल्म को 5 स्टार दिए गए हैं। पोस्ट में लिखा गया कि '#DhurandharTheRevenge इस दौर की #Baahubali2 है'। रिव्यू देने वाले यूजर ने दावा किया कि सेंसर बोर्ड में फिल्म देखने के बाद वह इसकी भव्यता और कहानी से काफी प्रभावित हुए।

इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आने लगीं। कुछ लोग फिल्म की तारीफ करते नजर आए, वहीं कई यूजर्स ने कहा कि रिलीज से पहले किसी फिल्म की तुलना Baahubali 2: The Conclusion जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर से करना ठीक नहीं है।

ट्रेलर में दिखी जबरदस्त टक्कर

हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में कहानी रहमान डकैत की मौत के बाद आगे बढ़ती दिखाई देती है। उसके बाद ल्यारी की कमान हमजा अली मजारी के हाथ में आ जाती है और वह इलाके का नया बादशाह बन जाता है।

हालांकि उसके सामने मेजर इकबाल और असलम चौधरी जैसी मजबूत चुनौतियां खड़ी होती हैं। इन किरदारों के बीच होने वाला टकराव ही फिल्म की कहानी का मुख्य हिस्सा है, जिसका असली नतीजा 19 मार्च को फिल्म रिलीज के बाद सामने आएगा।

दमदार स्टारकास्ट और बड़ी ओपनिंग की उम्मीद

फिल्म में Ranveer Singh, Sanjay Dutt, Arjun Rampal, Sara Arjun और Rakesh Bedi अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही करीब 60 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन लगभग 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X