..................... Hardik Pandya credits GF Mahika Sharma for t 20 world cup india victory gets romantic in field with trianga - Hindi Filmibeat

जबसे महिका मेरी लाइफ में आई है जीत ही जीत मिल रही है- वर्ल्ड कप उठाते ही मजनूँ बने हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya Mahika Sharma Romance: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले Hardik Pandya ने अपनी गर्लफ्रेंड Mahika Sharma को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब से महिका उनकी जिंदगी में आई हैं, तब से सब कुछ अच्छा हो रहा है और उन्हें लगातार जीत मिल रही है।

Hardik Pandya Mahika Sharma Romance

मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बातचीत में हार्दिक ने कहा, "जब से महिका मेरी लाइफ में आई हैं, तब से जीत ही जीत मिल रही है। मेरी जिंदगी बदल गई है।"

हर मैच में हार्दिक को सपोर्ट करती दिखीं महिका

हार्दिक और महिका पिछले साल से रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद से कई मैचों में महिका को स्टेडियम में हार्दिक का हौसला बढ़ाते देखा गया है। टी20 विश्व कप के दौरान भी वह कई मुकाबलों में स्टैंड्स से उन्हें सपोर्ट करती नजर आईं।

करियर को लेकर हार्दिक का बड़ा बयान

हार्दिक पांड्या ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह अभी लंबे समय तक भारत के लिए खेलना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "मैं अभी 10 साल और भारत के लिए खेलना चाहता हूं। अभी तो मेरा आधा करियर ही हुआ है। इन सालों में मैं कम से कम 4 से 5 आईसीसी ट्रॉफी और जीतना चाहता हूं।"

पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन

टी20 विश्व कप 2026 में हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन खेल दिखाया। नई गेंद से गेंदबाजी करने से लेकर आखिरी ओवरों में तेज बल्लेबाजी तक, उन्होंने हर भूमिका में टीम के लिए अहम योगदान दिया। पूरे टूर्नामेंट में वह भारतीय टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए।

फाइनल में भारत की बड़ी जीत

फाइनल मुकाबला Narendra Modi Stadium में खेला गया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 255 रन का बड़ा स्कोर बनाया। टीम के टॉप तीन बल्लेबाजों ने तेज अर्धशतक लगाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई और भारत ने 96 रन से मैच जीतकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।

Read more about: hardik pandya bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X