3 साल में 14 मिसकैरेज, पति को तलाक देकर बॉलीवुड एक्टर के साथ लिव इन में रहने लगी थी ये एक्ट्रेस

Kashmera Shah Miscarriage: कश्मीरा शाह टेलीविजन इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड की कई सारी बेहतरीन फिल्मों में काम भी किया है। कश्मीरा शाह को टीवी पर बिग बॉस के साथ-साथ कई सारे सीरियल्स में भी देखा जा चुका है। कश्मीरा शाह अपने निजी जीवन को लेकर काफी सुर्खियों में रही और उनकी पहली शादी भी टिक नहीं पाई। बाद में उन्होंने कृष्णा अभिषेक के साथ शादी रचाई और वह उम्र में उनसे छोटे भी हैं।

Kashmera Shah Miscarriage

14 बार हुआ मिसकैरेज

हालांकि आपको बता दें कि कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक आज के वक्त में अपने शादीशुदा जीवन में काफी खुश हैं। लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने अपने परिवार को आगे बढ़ाने की कोशिश की तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जब कश्मीरा शाह ने कंसीव किया तो हर बार उनका मिसकैरेज होता जा रहा था। ऐसा 14 बार हुआ और इसी के चलते एक्ट्रेस मेंटली काफी डिस्टर्ब रहती थी। उनका IVF ट्रीटमेंट बी फेल साबित हुआ।

बढ़ता ही जा रहा है था वजन

दिन पर दिन कश्मीरा शाह का वजन बढ़ता जा रहा था और लोगों ने उन्हें ताने मारना भी शुरू कर दिया था। उनके करीबी लोग कहने लग गए कि वह अपना फिगर खराब नहीं करना चाहती हैं और इसीलिए मां नहीं बन पा रही हैं। लेकिन एक दिन कृष्णा और कश्मीरा की मुलाकात सलमान खान से हुई। इसके बाद सलमान ने दोनों को सेरोगेसी को लेकर सुझाव दिया और कृष्णा- कश्मीरा के मन में भी बच्चे की एक उमंग जागी।

2017 में सेरोगेसी से जुड़वा बच्चे

कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक ने सरोगेसी के जरिए बच्चों की प्लानिंग शुरू की और उन्हें सफलता भी हासिल हुई। दरअसल साल 2017 में दोनों के जुड़वा बच्चे हुए और घर में खुशियों का माहौल हुआ। कश्मीरा शाह ने साल 1996 में एक तेलुगू फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। वह एक आइटम नंबर में भी नजर आ चुकी है। उन्होंने 'यस बॉस' फिल्म में एक छोटा किरदार निभाया। वह अपने बोल्ड अंदाज को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही।

कश्मीरा शाह कृष्णा अभिषेक की लव स्टोरी

कश्मीरा शाह की निजी ज़िंदगी भी अक्सर चर्चा में रही है। अपने पहले पति से तलाक के बाद उनकी मुलाकात कॉमेडियन-एक्टर कृष्ण अभिषेक से हुई। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई जो जल्दी ही प्यार में बदल गई।

कश्मीरा ने कई इंटरव्यू में बताया है कि उनकी और कृष्ण की कहानी की शुरुआत एक "वन-नाइट स्टैंड" जैसी कैज़ुअल मुलाकात से हुई थी, लेकिन समय के साथ दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए और लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे।

कई साल साथ रहने के बाद इस रिश्ते ने स्थायी रूप ले लिया और दोनों ने गुपचुप तरीके से Las Vegas में शादी कर ली, जिसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। आज दोनों टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल्स में गिने जाते हैं और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X