Kantara हिंदी OTT पर जानें कब और कहां होगी रिलीज, फैंस का इंतजार आखिरकार हुआ खत्म

Kantara on OTT: 'कांतारा' इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार है। ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' दूसरी भाषाओं में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म ओटीटी पर हिंदी भाषा में स्ट्रीम होने का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं। लेकिन, अब आखिरकार यह खुलासा हो गया है कि 'कांतारा' कब रिलीज होगी और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
इस बात की जानकारी खुद ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया पर दी है। दूसरी भाषाओं में फिल्म 24 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के बाद हिंदी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन, फिल्म सिनेमाघरों में कमाई कर रही थी इसलिए मेकर्स हिंदी भाषा में फिल्म को ओटीटी पर लेकर नहीं आए थे।
'कांतारा' दरअसल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म को दर्शक 09 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। इतना ही नहीं फिल्म हिंदी के अलावा इंग्लिश में भी 9 दिसंबर से स्ट्रीम होगी। ऋषभ शेट्टी ने एक वीडियो के जरिए इस बात की घोषणा की। इस वीडियो में बेहद मजेदार अंदाज में उन्होंने इस बात का ऐलान किया।
Recommended Video
वीडियो में दिखाया गया है कि ऋषभ शेट्टी के पास कई मैसेज आते हैं कि फिल्म ओटीटी पर हिंदी में कब स्ट्रीम होगी। तभी एक डिलीवरी बॉय आता है और वो भी उनसे यही सवाल करता है। ऋषभ शेट्टी डिलीवरी बॉय से कहते हैं- चलो मैं आपको बता देता हूं कि मेरी फिल्म कांतारा हिंदी में 09 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।'
बता दें कि, केजीएफ 2 के बाद कांतारा इस साल की सबसे हिट फिल्मों में शुमार है। फिल्म ने हर भाषा में जबरदस्त कमाई की है और फिल्म काफी कम बजट में बनी है।


Click it and Unblock the Notifications











