..................... Kabir Khan recalls getting death threats from Taliban while shooting in Afghanistan with John Abraham and Arshad Warsi | अफगानिस्तान में जॉन अब्राहम के साथ शूटिंग कर रहे थे निर्देशक, जब तालिबान ने दी बम से उड़ाने की धमकी - Hindi Filmibeat

अफगानिस्तान में जॉन अब्राहम के साथ शूटिंग कर रहे थे निर्देशक, जब तालिबान ने दी बम से उड़ाने की धमकी

अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति को लेकर जहां पूरे विश्व में उसकी चर्चा हो रही है। फिल्म निर्देशक कबीर खान ने भी अफसोस जताया है। उन्होंने निराश होते हुए उन दिनों को याद किया जब अपनी पहली फिल्म 'काबुल एक्सप्रेस' की शूटिंग के लिए वो जॉन अब्राहम और अरशद वारसी के साथ अफगानिस्तान पहुंचे थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए निर्देशक ने कहा, 1996 में मेरी अफगानिस्तान यात्रा के दौरान, तालिबान के सत्ता में आने से पहले, मैं डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग कर रहा था। तालिबान हर दिन शहर पर गोलाबारी करता था, रॉकेट दागे जाते थे, गोलियों की आवाज आती रहती थी। यह खतरनाक था, लिहाजा उस समय हम काबुल से निकल कर वापस आ गए। दो महीने बाद तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया था। फिर हम पांच साल तक वापस नहीं जा सके।

Kabir Khan on Afghanistan

निर्देशक ने बताया, 9/11 के बाद ही हम वापस जा पाए और वहां पर डॉक्यूमेंट्री शूट की। हमने 25 साल के युद्ध के कारण पर्यावरण के विनाश पर एक फिल्म बनाई। इन अनुभवों की बदौलत हमने वहां बहुत सारे दोस्त बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X