Monalisa Farman Love Story: मोनालिसा ने फरमान को किया था प्रपोज मुस्लिम BF ने कर दिया था मना, 6 महीने पहले...
Monalisa Farman Love Story: सोशल मीडिया पर "महाकुंभ की वायरल गर्ल" के नाम से मशहूर मोनालिसा भोसले एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार वजह उनकी शादी है। मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है। दोनों ने बुधवार शाम करीब 5:45 बजे केरल के तिरुवनंतपुरम के पूवर इलाके में एक स्थानीय मंदिर में विवाह किया। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

6 महीने की डेटिंग के बाद लिया शादी का फैसला
मीडिया से बातचीत में मोनालिसा ने बताया कि वह और फरमान पिछले 6 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी दौरान दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मोनालिसा ने कहा कि उन्हें केरल का नयनार मंदिर बहुत पसंद आया, इसलिए उन्होंने यहीं शादी करने का निर्णय लिया। उन्होंने केरल के लोगों की भी काफी तारीफ की।
फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी मुलाकात
फरमान खान ने बताया कि दोनों की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे रिश्ता मजबूत हो गया। फरमान ने हंसते हुए कहा कि शुरुआत में उन्होंने मोनालिसा के प्रपोजल को मना कर दिया था, लेकिन बाद में मोनालिसा ने उन्हें मना लिया और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।
Viral ‘Kumbh Mela girl’ Monalisa Bhosle got married with her boyfriend in a temple in Trivandrum, Kerala.
— Aswin (@AswinTvm3) March 11, 2026
Kerala Story for you ❤️ pic.twitter.com/Dbhz7jlctN
परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था
मोनालिसा ने बताया कि उनका परिवार इस शादी के पक्ष में नहीं था। परिवार उनकी शादी किसी और से करवाना चाहता था, लेकिन उन्हें यह मंजूर नहीं था। उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया और अपने फैसले पर कायम रहीं। मोनालिसा ने कहा कि अब शादी के बाद वह बहुत खुश हैं।
शादी से पहले पुलिस से मांगी सुरक्षा
रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी से पहले मोनालिसा और फरमान तिरुवनंतपुरम के थंपनूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। वहां उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। मोनालिसा का आरोप था कि उनका परिवार इस रिश्ते का विरोध कर रहा है और उन्हें जबरन घर वापस ले जाने की कोशिश कर रहा है।
पुलिस ने परिवार को समझाया
इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले को थाने बुलाकर उनसे बातचीत की। पुलिस ने परिवार को समझाया कि मोनालिसा बालिग हैं और कानून के अनुसार उन्हें अपनी पसंद से शादी करने का पूरा अधिकार है।
शांतिपूर्वक संपन्न हुआ विवाह
पुलिस की समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और उसी शाम मंदिर में दोनों की शादी संपन्न हो गई। इस शादी में सीपीआई(एम) के राज्य सचिव एम. वी. गोविंदन भी मौजूद रहे।


Click it and Unblock the Notifications











