बॉयफ्रेंड बदलते ही और निखरा मलाइका अरोड़ा का हुस्न! लोग बोले- बादशाह भाई की टटीरी याद आ गई
Malaika Arora Video: बॉलीवुड अभिनेत्री Malaika Arora की पर्सनल लाइफ अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है। हाल ही में खबरें सामने आई हैं कि एक्ट्रेस इन दिनों बिजनेसमैन Harsh Mehta को डेट कर रही हैं। दोनों को पहली बार इटली में छुट्टियां मनाते हुए साथ देखा गया था, जिसके बाद से उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई है।

गुरुवार रात मुंबई में Gaurav Kapur और Kritika Kamra के वेडिंग रिसेप्शन में भी यह कथित कपल एक ही इवेंट में नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मलाइका अरोड़ा कैमरों के सामने आत्मविश्वास के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। वहीं हर्ष मेहता ने पैपराजी से बचने की कोशिश की और बैक डोर से एंट्री ली। हालांकि फोटोग्राफर्स की नजर उन पर पड़ ही गई और वे जल्दी से अंदर जाते हुए कैमरे में कैद हो गए।
सिल्वर ड्रेस में मलाइका का रिवीलिंग लुक
रिसेप्शन में मलाइका अरोड़ा ने सिल्वर कलर की डीप नेक गाउन पहनी थी, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज़ देखते ही बन रहा था। रेड कार्पेट पर उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज दिए और अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींच लिया।
सोशल मीडिया पर मिल रहे रिएक्शन
मलाइका के इस बोल्ड लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग उनके ग्लैमरस अंदाज़ की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स को इस मौके पर रैपर Badshah का मशहूर गाना टटीरी (विवाद के बाद जिसे डिलिट कर दिया गया है) याद आ गया और वे उसी से जुड़े मजेदार कमेंट करते नजर आए।
फिलहाल, मलाइका और हर्ष मेहता ने अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन दोनों की लगातार साथ दिख रही मौजूदगी ने फैंस के बीच चर्चाओं को और हवा दे दी है।


Click it and Unblock the Notifications











