बॉलीवुड में टिकना है तो मेकअप से कुछ नहीं होता, टैलेंट होना चाहिए :कंगना रनौत

मुंबई। बॉलीवुड की 'क्वीन' ने माना कि फिल्म इंडस्ट्री में कामयाब होने के लिए टैलेंट की जरूरत है, न कि मेकअप की। जी हां, हम बात कर रहे हैं कंगना रनौत की, जिनका कहना है कि बॉलीवुड में सिर्फ सुंदरता के साथ नहीं टिका जा सकता है, बल्कि यहां प्रतिभा की जरूरत होती है।

kangana

कंगना ने हाल ही में वोग इंपॉवर कंपैन के दौरान कुछ वंचित तबकों की लड़कियों से मुलाकात कीं। मुलाकात के दौरान उन्होंने लड़कियों को बताया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में किस तरह, किन हालातों में आईं और फिल्मों में महिलाओं के किरदार किस तरह से बदल रहे हैं। कंगना ने लड़कियों से कहा कि यहां मुकाम हासिल करने के लिए प्रतिभा की जरूरत होती है न कि मेकअप की।

अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि वोग इंपॉवर का हिस्सा होने के नाते उन्होंने लड़कियों को गाइड किया और इस बात से अवगत कराया कि फिल्म इंडस्ट्री में भी करियर की अपार संभावनाएं हैं। कंगना ने कहा कि, मैं उन्हें यह समझने में मदद की कि किसी की उम्मीदों पर जीने के अलावा भी जीवन में बहुत कुछ है।

कंगना ने कहा कि हमारी इंडस्ट्री में खूबसूरती के बारे में बहुत बातें होती हैं। खासकर तब, जब अभिनेत्रियों की बात आती है। माना जाता है कि बॉलीवुड में सिर्फ सुंदरता की ही पूछ होती है, लेकिन मैं यहां सिर्फ सुंदर दिखने नहीं आई हूं। वहीं, ऐसा सिर्फ इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि समाज में भी है। हर कोई यही मानता है कि लड़की हो तो सुंदर और सुशील तो ही दिखना चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X