Bhoot Bangla Teaser लोगों ने अक्षय कुमार को बताया किंग ऑफ हॉरर कॉमेडी, बोले- 'कार्तिक के पापाजी आ गए'
Bhoot Bangla Teaser Review: अक्षय कुमार की आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। भूल भुलैया में अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन दोनों को ही देखने के बाद अब भूत बंगला में खिलाड़ी कुमार को लोग सबसे बोस्ट बता रहे हैं। फिल्म का टीजर देखने के बाद लोगों का कहना है कि अक्षय कुमार ही किंग ऑफ हॉरर कॉमेडी हैं।

अक्षय कुमार के दिलाई पुराने कॉमिक दौर की याद
लंबे समय बाद अभिनेता अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी फिर से साथ आई है, जिसने पहले भी कई यादगार कॉमेडी फिल्में दी हैं। टीज़र सामने आने के कुछ ही घंटों में दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। कई फैंस का कहना है कि फिल्म का अंदाज़ अक्षय कुमार के पुराने कॉमिक दौर की याद दिलाता है। एक यूज़र ने लिखा कि दोनों को फिर साथ देखना शानदार है और टीज़र में कॉमेडी, अफरा-तफरी और टाइमिंग का वही पुराना अंदाज़ दिखाई दे रहा है।
यूजर्स के मजेदार रिएक्शंस
इसके साथ ही एक यूजर ने कमोंट करते हुए लिखा, "कार्तिक के पापाजी आ गए।" एक ने लिखा, "फाइनली बॉलीवुड में कॉमेडी की वापसी।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "अक्षय कुमार की सुप्रीमेसी।" एक और यूजर का कहना है, "कार्तिक सोच रहा होगा अब्बू आ गए।" यहां देखें फिल्म के टीजर पर आने वाले कुछ रिएक्शंस:
कुछ दर्शकों ने इसे पहले से ही संभावित ब्लॉकबस्टर बताते हुए उत्साह जताया। एक अन्य यूज़र ने पोस्ट किया कि #BhoothBanglaTeaser देखकर ही "ब्लॉकबस्टर वाली फील" आ रही है।
क्लासिक कॉमेडी राइड
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने टीज़र की तुलना अक्षय कुमार की पिछली हॉरर-कॉमेडी फिल्मों से भी की। वहीं कई दर्शकों ने इसके कॉमिक एनर्जी और मनोरंजक माहौल की तारीफ करते हुए इसे "क्लासिक कॉमेडी राइड" बताया।
कोमल नाहटा का रिएक्शन
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने भी टीज़र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का यह क्लासिक हॉरर-कॉमेडी का आकर्षण वापस लाता हुआ दिखाई दे रहा है। उनके अनुसार फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच की मज़ेदार नोकझोंक भी दर्शकों को फिर देखने को मिलेगी।
भूत बंगला की रिलीज डेट
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और दिवंगत असरानी भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। करीब 15 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी फिर साथ काम कर रही है, इसलिए फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। 'भूत बंगला' 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications













