27 सालों बाद बीवी से तलाक.. हीरोइन से अफेयर.. अब सुपरस्टार पिता को बेटे ने सिखाया सबक, मां के लिए उठाया ये कदम

Thalapathy Vijay's Son Jason DROPS Father's Initial: साउथ के सुपरस्टार Thalapathy Vijay इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई कि उनकी पत्नी Sangeeta Sornalingam ने उनसे तलाक की अर्जी दी है। यह खबर ऐसे समय सामने आई जब विजय अपने राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त बताए जा रहे थे।

Thalapathy Vijay

तलाक की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में इस पर काफी चर्चा होने लगी। इसी बीच विजय का नाम उनकी लंबे समय से को-स्टार रही Trisha Krishnan के साथ भी जोड़ा जाने लगा।

बेटे के नाम बदलने की खबर से बढ़ी चर्चा

अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि विजय और उनके बेटे Jason Sanjay के रिश्ते में भी दूरी आ गई है। कहा जा रहा है कि जेसन ने अपने नाम के साथ इस्तेमाल होने वाला शुरुआती अक्षर बदल दिया है।

तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार किड्स अपने नाम के साथ पिता के नाम का पहला अक्षर लगाते हैं। पहले जेसन अपने नाम के साथ 'V' लगाते थे, जो विजय के नाम से जुड़ा था। लेकिन अब उन्होंने इसे बदलकर 'S' कर लिया है। इस बदलाव को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम अनफॉलो करने की भी चर्चा

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि जेसन ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता विजय को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं। हालांकि परिवार की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

तलाक का मामला जल्दी खत्म करना चाहते हैं विजय

रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय इस मामले को ज्यादा लंबा नहीं खींचना चाहते। कहा जा रहा है कि वह आपसी सहमति से तलाक का मामला जल्दी सुलझाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी पत्नी से कई बार बात भी की है।

खबरों के अनुसार, समझौते के लिए विजय करीब 250 करोड़ रुपये तक की एलिमनी देने की पेशकश कर सकते हैं। यह रकम उनकी पत्नी और दोनों बच्चों-जेसन और बेटी Divya Sasha-के लिए बताई जा रही है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह पैसा किस तरह बांटा जाएगा।

तलाक की अर्जी में लगाए गए आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगिता ने अपनी याचिका में कहा है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर अफेयर था। उनके अनुसार अभिनेता उस अभिनेत्री के साथ विदेश यात्राओं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नजर आते थे।

संगिता का कहना है कि उन्हें इस रिश्ते की जानकारी साल 2021 में मिली थी। उन्होंने कई बार इस बारे में बात की, लेकिन मामला ठीक नहीं हुआ। इसी वजह से करीब 27 साल की शादी के बाद उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया।

फिलहाल इन खबरों की परिवार की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।

More from Filmibeat

Read more about: thalapathy vijay bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X