कौन हैं शिवम दुबे की मुस्लिम पत्नी अंजुम खान? बॉलीवुड इंडस्ट्री में करती हैं ये काम, ऐसे हुई थी शादी!
Shivam Dubey Wife Anjum Khan: शिवम दुबे इस वक्त किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। टीम इंडिया में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतने वाले शिवम आते ही बड़े बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं।

लेकिन किया आप जानते हैं कि एक ब्राह्मण परिवार में जन्म लड़के ने मुस्लिम महिला को अपना हमसफर बनाया है। जी हां, शिवम दुबे ने अंजुम खान नाम की एक लड़की से शादी की है और उनकी स्टोरी काफी मजेदार है।
सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी और दो बच्चों के साथ अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं जो कि काफी पसंद की जाती हैं। इस वक्त विश्व कप जीतने के बाद शिवम दुबे काफी सुर्खियों में हैं और उन्होने लगभग हर मैच में अपना अच्छा खासा योगदान दिया है।
कौन हैं अंजुम खान?
अंजुम खान यूपी की रहने वाली हैं और उनका जन्म 2 सितंबर 1986 को हुआ था। उन्होने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। मौजूदा वक्त में अंजुम खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं और एक शानदार वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं। बता दें कि शिवम दुबे से उनका रिश्ता सामने आने के बाद उनको लेकर कई बातें हुईं और काफी ट्रोलिंग भी हुई थी। लेकिन दोनों के प्यार के आगे सब लोग हार गए और बाद में इन दोनों ने शादी कर ली।
कैसे हुई शादी
शिवम दुबे और अंजुम खान की शादी काफी मजेदार तरीके से हुई थी। साल 2021 में एक दूसरे का हाथ थामने वाले इस जोड़े ने एक दूसरे के धर्म का सम्मान किया था। कहा जाता है कि शिवम दुबे और अंजुम खान ने पहले निकाह किया था और इसके बाद हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे साथ लाइफटाइम रहने का फैसला किया है। हाल ही में विश्व कप जीतने के बाद अंजुम खान ने सोशल मीडिया पर शिवम दुबे को बधाई दी थी जो कि काफी चर्चा में रही।


Click it and Unblock the Notifications















