Bollywood Hindi News Live: मां बनना चाहती हैं ईशा गुप्ता, आप भी रेंट पर ले सकते हैं जाह्नवी कपूर का ये घर

Bollywood News In Hindi Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं बात करते हैं आज ईशा गुप्ता की। जी हां, ईशा गुप्ता ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है कि उन्होंने शादी से पहले ही 2017 में एग फ्रीज करवा लिए थे। वहीं दूसरी ओर फैन्स के लिए खुशखबरी यह है कि अब वह भी जाह्नवी कपूर के घर को रेंट ले सकते हैं।

ईशा कहती हैं कि शादी कभी भी हो सकती है। फिलहाल तो मैं अपनी हेल्थ पर फोकस कर रही हूं। जब सही समय आएगा मैं शादी करूंगी मेरे बच्चे भी होंगे। ईशा आगे कहती है पिछले दो तीन सालों से मेरे काम में काफी बदलाव आए हैं, लेकिन मैंने हमेशा ही एक बच्चे का सपना देखा है। इसीलिए मैंने साल 2017 में एग फ्रीज करवा लिए थे। अगर मैं एक्ट्रेस नहीं होती तो आज मेरे तीन बच्चे होते। ईशा बताती हैं कि एग फ्रीज के दौरान आपके हार्मोन्स में कई बदलाव होते हैं। जिसकी वजह से आपकी बॉडी में काफी बदलाव आता है, लेकिन फिर भी आप अंदर से खुशी फील करते हैं। ईशा बताती हैं कि अपने बॉयफ्रेंड मैनुअल से मिलने से पहले वह साढ़े तीन साल तक सिंगर थीं, लेकिन जैसे ही मैं उनसे मिली हमने अपने रिश्ते को सीरियसली लिया।

जाह्नवी कपूर ने चेन्नई वाला घर की बुकिंग चालू कर दी है। अब आप आसानी से जाह्नवी कपूर का घर रेंट पर ले सकते हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने हाल ही में घर की तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि जाह्नवी कपूर का चेन्नई वाला घर काफी लग्जीरियस है।

LIVE Feed
  • May 14, 2024 7:22 PM

    रोहित शेट्टी के शो में सबके छक्के छुड़ाएगी ये हसीना

    खतरों के खिलाड़ी 14 में हिस्सा लेने के लिए टीवी की पॉपुलर एक्टर नियति फतनानी हामी भर दी है। एक्ट्रेस शो की कन्फर्म कंटेस्टेंट्स हैं। नियति फतनानी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो नजर, चन्ना मेरेया, ये मोह मोह के धागे और डी4- गेट अप एंड डांस जैसे पॉपुलर टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। नजर में नियति के साथ मोनालिसा भी शामिल थीं। नियति शो की हीरोइन थी, तो वहीं मोनालिसा ने विलेन का किरदार निभाया था।

  • May 14, 2024 7:20 PM

    Mannara Chopra ने मुंबई की पहली बारिश में किया डांस

    मनारा ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, इस वीडियो में वह अपनी बालकनी में डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। हालांकि, मनारा चोपड़ा का यह वीडियो कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया। इसकी वजह थी मुंबई में आए अंधी-तूफान और बारिश से शहर में हुई तबाही। दरअसल, कल मुंबई में इस पहली बारिश और आंधी-तूफान से कई चीजों को नुकसान हुआ और कुछ लोगों की मौत भी हुई। ऐसे में मनारा का यह डांस लोगों को पसंद नहीं आया।

  • May 14, 2024 7:18 PM

    कान्स में देखने को मिलेगी Auron Mein Kahan Dum Tha की झलक

    नीरज पांडे के निर्देशन में बनी अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म औरों में कहां दम था जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस भी मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है। कान्स भारत पवेलियन में मूवी की पहली झलक दिखाई जाएगी। मेकर्स भी इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

  • May 14, 2024 7:17 PM

    सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में हुई छठी गिरफ्तारी

    सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने हरियाणा से एक और आरोपी गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तार कर चुकी है। हरियाणा से गिरफ्तार छठे आरोपी का नाम हरपाल सिंह बताया जा रहा है। हरपाल पर आरोप है कि उसने मोहम्मद रफीक चौधरी को पैसे देकर रेकी करने के लिए कहा था। सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपियों पर नजर डालें तो पुलिस ने सबसे पहले पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दो आरोपी गुजरात से गिरफ्तार हुए थे। वहीं, राजस्थान से एक आरोपी और हरियाणा से एक आरोपी की गिरफ्तार हुई है।

  • May 14, 2024 6:21 PM

    Naseeruddin का विवादित बयान- 'मुझे बॉलीवुड शब्द से नफरत है

    दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम में बॉलीवुड फिल्मों की हालिया स्थिति पर अपने बेबाक विचार व्यक्त किए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोरियाई फिल्में बॉलीवुड फिल्मों से बेहतर हैं और उन्होंने 'बॉलीवुड' शब्द को ही ट्रोल कर दिया।

    Naseeruddin का विवादित बयान- 'मुझे बॉलीवुड शब्द से नफरत है
  • May 14, 2024 6:20 PM

    Sunil Pal ने Sunil Grover को सुनाई खरी-खोटी

    कॉमेडियन सुनील पाल ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हरकतों के लिए उनकी आलोचना की और कहा कि उन्हें एक महिला की तरह कपड़े पहनते और "अश्लील बातें" कहते देखना "घिनौना" है।

    Sunil Pal ने Sunil Grover को सुनाई खरी-खोटी
  • May 14, 2024 6:20 PM

    शादी से इंकार करता रहा ये मशहूर कपल, अब थाइलैंड में चोरी-छिपे कर रहे रोमांटिक मुलाकात

    कुशाल टंडन, जो काफी समय से मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग के लिए थाईलैंड में हैं, उन्हें कल रात एक बॉक्सिंग मैच देखते हुए देखा गया। एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैच की कुछ झलकियां भी शेयर कीं। हालांकि, जो बात उनके फैंस को परेशान कर रही है, वह उनकी और शिवांगी की मैच देखते हुए लीक फोटो है। इस तस्वीर में शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन एक-दूसरे के बगल में बैठे हैं और इस बॉक्सिंग मैच का आनंद ले रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के कुछ देर बाद ही दोनों का मैच देखते हुए एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। हालांकि, ना तो शिवांगी और न ही कुशल ने अभी तक इस पर कोई रिएक्शन दिया है।

    शादी से इंकार करता रहा ये मशहूर कपल, अब थाइलैंड में चोरी-छिपे कर रहे रोमांटिक मुलाकात
  • May 14, 2024 6:19 PM

    पाकिस्तान के शख्स ने खोली Heeramandi की पोल

    फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की पहली स्ट्रीमिंग वेब सीरीज, नेटफ्लिक्स की 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार', को लेकर इन दिनों काफी ज्यादा बज है। यह वेब सीरीज आजादी से पहले लाहौर में, तवायफों और रईसों की दुनिया पर आधारित है, जो असल जिंदगी में हीरामंडी में रहते थे। यह एरिया, बादशाही मस्जिद के बगल में है। यह आजादी से पहले के सालो में एक कल्चरल सेंटर था, लेकिन अब यह काफी बदल गया है।

    पाकिस्तान के शख्स ने खोली Heeramandi की पोल
  • May 14, 2024 6:18 PM

    Aditi Rao Hydari ने दुपट्टा गिराकर कैमरे के सामने ऐसी लचकाई अपनी कमर

    संजय लीला भंसाली की नई ड्रामा सीरीज़, "हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार", इंटरनेट पर खूब धूम मचा रही है, अपनी अलग कहानी, शाही कपड़े, भव्य सेट और अद्भुत कलाकारों के साथ लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही है। इन सबके बीच अदिति राव हैदरी की एक अट्रैक्टिव वॉक पूरे इंटरनेट पर वायरल हो रही है और फैंस एक्ट्रेस की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे।

    Aditi Rao Hydari ने दुपट्टा गिराकर कैमरे के सामने ऐसी लचकाई अपनी कमर
  • May 14, 2024 3:23 PM

    धूल भरी आंधी से तबाह हो रही थी मुंबई, नजारा देखकर फूली नहीं समा रही थीं Ankita Lokhande

    एक्ट्रेस और बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे को उस समय ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जब उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सोमवार (13 मई) को मुंबई में आई धूल भरी आंधी को देखकर हैरान दिख रही थीं। अंकिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने मुंबई के ऊंचे अपार्टमेंट की बालकनी में नजर आ रही हैं।

  • May 14, 2024 2:43 PM

    'आशिकी' एक्टर राहुल रॉय के हमशक्ल का वीडियो

    अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' के एक्टर राहुल रॉय के हमशक्ल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर हर कोई कंफ्यूज होता नजर आ रहा है कि यह सच में एक्टर ही है या फिर उनका कोई हमशक्ल है।

  • May 14, 2024 2:06 PM

    सैफ ने हटवाया करीना के नाम वाला टैटू

    क्टर ने उस वक्त लोगों को हैरान कर दिया था, जब उन्होंने डेटिंग के शुरुआती दौर के दौरान ही अपने हाथ पर करीना के नाम का टैटू बनवाया था। ये टैटू काफी बड़ा था और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया था। लेकिन हाल ही में एयरपोर्ट पर सैफ को पिछले टैटू को कवर करते हुए एक नए टैटू के साथ देखा गया था।

  • May 14, 2024 1:41 PM

    बाबिल खान ने मिस्ट्री गर्ल के साथ पोस्ट की तस्वीरें

    बाबिल का कहना है, "मुझे नहीं लगता कि आगे बढ़ने का मतलब उस चीज को छिपाने की कोशिश करना है जिसे आपने प्यार किया है।" बाबिल ने लिखा, ''मुझे नहीं लगता कि आगे बढ़ने का मतलब यह छिपाने की कोशिश करना है कि आपने क्या प्यार किया है, असल में आप कभी भी उन लोगों से आगे नहीं बढ़ते हैं जिनसे आपने प्यार किया है।

  • May 14, 2024 12:38 PM

    अनुष्का और विराट ने भिजवाए पैपराजी के लिए तोहफे, लग्जरी आइटम से भरा है ये बैग

    हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट और अनुष्का ने पैपराजी के लिए लग्जरी आइटम गिफ्ट किए हैं। विरल ने अपने पोस्ट में लिखा है-आज, हमें एक बेहद ही शानदार गिफ्ट मिला। सम्मानित पावर कपल, विराट और अनुष्का ने अपने दूसरे बच्चे के आगमन पर अपनी खुशी और सराहना व्यक्त करने के लिए एक उपहार भेजा है। उपहार के साथ एक खास नोट भी है जिसमें लिखा है, "हमारे बच्चों की गोपनीयता का सम्मान करने और आपके अटूट समर्थन के लिए हम ईमानदारी से आपको धन्यवाद देते हैं।"

  • May 14, 2024 12:34 PM

    इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी, बोलीं- बहुत दर्द होता है मुझे...

    Shamita Shetty is suffering from this serious disease:शमिता शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अस्पताल में एडमिट नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं शमिता अपनी इस बीमारी के बारे में भी अपने फैन्स को बताती नजर आ रही हैं। वह बताती हैं कि उन्हें Endometriosis हुआ है। इसके बारे में सभी को पता होना चाहिए इसलिए आप गूगल जरूर करें। यह जानना बेहद जरूरी है। शमिता बताती हैं कि वह लंबे समय से दर्द में थीं। इसमें बहुत दर्द होता है और अनकंफर्टेबल महसूस होता है।

    इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी, बोलीं- बहुत दर्द होता है मुझे...
  • May 14, 2024 11:47 AM

    'रामायण' की रिलीज डेट जान फैन्स को हुई निराशा,करना होगा लंबा इंतजार

    रामायण की रिलीज डेट को लेकर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड एनालिस्ट सुमित कदेल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रामायण देखने के लिए अब लंबा इंतजार करना होगा। जिस फिल्म के अगले साल रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही थी वह फिल्म अब साल 2027 में रिलीज होगी। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म अक्टूबर में दीवाली के मौके पर रिलीज की जा सकती है। इस डेट को आगे बढ़ाने के पीछे मेकर्स का मानना यह है कि वह फिल्म बनाने में कोई भी कमी नहीं रखना चाहते हैं। फिल्म के सभी फैक्ट सही हों, इसपर ध्यान दिया जा रहा है। इस फिल्म को लोगों की आलोचनाओं का सामना ना करना पड़े इसलिए फिल्म को लंबा समय देना ठीक है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसपर ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।

    'रामायण' की रिलीज डेट जान फैन्स को हुई निराशा,करना होगा लंबा इंतजार
  • May 14, 2024 10:39 AM

    रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष ने दिया एक दूसरे को धोखा, इस सिंगर ने किया बड़ा खुलासा

    सुचित्रा ने अपने यूट्यूब चैन पर कहा कि ऐश्वर्या धनुष पर धोखा देने का आरोप लगा रही हैं, लेकिन उन्होंने खुद भी तो यही किया है। ऐश्वर्या ने धनुष को और धनुष ने ऐश्वर्या को धोखा दिया है। जब दोनों साथ में थे तब भी दोनों किसी और को ही डेट कर रहे थे।- इसके बाद जब सुचित्रा से पूछा गया कि वह इतनी बड़ी बात किस आधार पर कर रही हैं तो इसपर वह कहती हैं कि वह दोनों बार में बैठे थे और एक दूसरे के साथ शराब पीने की जगह वह उस व्यक्ति के साथ शराब पी रहे थे जिसे वह डेट कर रहे हैं। जब आप शादी में होते हो तो किसी और शख्स के साथ आप डेट पर जाते हो ?

    रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष ने दिया एक दूसरे को धोखा, इस सिंगर ने किया बड़ा खुलासा
  • May 14, 2024 10:00 AM

    अब्दु रोजिक की मंगेतर का चेहरा आया सामने, जानें कैसी दिखती हैं सिंगर की ड्रीम गर्ल

    24 अप्रैल को अब्दु ने अमीरा के साथ सगाई की थी। जिसकी तस्वीरें भी अब्दु ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अब्दु रोजिक एक लड़की रिंग पहचाने नजर आ रहे हैं। हालांकि अब्दु ने अपनी होने वाली पत्नी का चेहरा रिवील नहीं किया है, लेकिन हाल ही में एक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रही लड़की को अब्दु की होने वाली पत्नी का दावा किया जा रहा है। जैसा कि अब्दु ने बताया था कि उसके लंबे बाल हैं और खूबसूरत आंखें हैं कुछ ऐसा ही इस वीडियो में भी नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही लिखा गया है-बधाई हो! बॉक्सर, सिंगर और बिग बॉस 16 के प्रतियोगी अब्दु रोज़िक शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने हाल ही में एक अमीराती लड़की से सगाई की है। टैप कर पढ़ें पूरी खबर...

    अब्दु रोजिक की मंगेतर का चेहरा आया सामने, जानें कैसी दिखती हैं सिंगर की ड्रीम गर्ल
  • May 14, 2024 8:41 AM

    सलमान खान को माफ करने को तैयार है बिश्नोई समाज, लेकिन एक्टर को पूरी करनी होगी उनकी ये शर्त

    बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया ने कहा कि सोमी अली की माफी कोई मायने नहीं रखती है। ऐसे तो पहले राखी सावंत भी माफी मांग चुकी हैं, लेकिन इससे कुछ नहीं होगा जो आरोपी है उसे माफी मांगनी होगी। यानी कि सलमान खान को समाज को माफी मांगने का प्रस्ताव देना होगा। फिर वह मंदिर के सामने जाकर माफी मांगेंगे। उन्हें मंदिर के सामने आकर शपल लेनी होगी। कि मैं हमेशा पर्यावरण और वन जीवों की रक्षा करूंगा। अगर ऐसा होता है तो माफी पर विचार किया जा सकता है।

    सलमान खान को माफ करने को तैयार है बिश्नोई समाज, लेकिन एक्टर को पूरी करनी होगी उनकी ये शर्त
  • May 14, 2024 8:10 AM

    राखी सावंत ने एक्स हसबैंड के साथ किया टॉवल डांस, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

    हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत लाल रंग की तौलिया लपेट कर ऑटो से उतरती नजर आ रही हैं। जैसे ही राखी उतरती वह टॉवल डांस करना शुरू कर देती हैं। वह लुंगी डांस को अपने शब्दों में गाकर टॉवल डांस गाना बना लेती हैं और कैमरे के सामने टॉवल खोल-खोलकर डांस करती हैं। बता दें कि इस दौरान वह अकेली नहीं होती हैं। उनके साथ होते हैं उनके एक्स हसबैंड रितेश। जी हां, रितेश जैसे ही राखी का ये डांस देखते हैं उनकी हंसी छूट जाती है, लेकिन राखी का डांस जारी रहता है। बता दें कि इस वीडियो पर तो लोगों के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।

    राखी सावंत ने एक्स हसबैंड के साथ किया टॉवल डांस, जमकर वायरल हो रहा वीडियो
  • May 14, 2024 8:08 AM

    शादी से पहले ईशा गुप्ता करवाए एग फ्रीज, बोलीं- आज मैं तीन बच्चों की मां होती...

    ईशा गुप्ता ने साल 2017 में एग फ्रीज करवा लिए थे। अगर मैं एक्ट्रेस नहीं होती तो आज मेरे तीन बच्चे होते। ईशा बताती हैं कि एग फ्रीज के दौरान आपके हार्मोन्स में कई बदलाव होते हैं। जिसकी वजह से आपकी बॉडी में काफी बदलाव आता है, लेकिन फिर भी आप अंदर से खुशी फील करते हैं। ईशा बताती हैं कि अपने बॉयफ्रेंड मैनुअल से मिलने से पहले वह साढ़े तीन साल तक सिंगर थीं, लेकिन जैसे ही मैं उनसे मिली हमने अपने रिश्ते को सीरियसली लिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X