..................... Sunil Pal trolls Sunil Grover For Dressing As Woman In The Great Indian Kapil Show - Hindi Filmibeat

Sunil Pal ने Sunil Grover को सुनाई खरी-खोटी, कहा- 'वो औरत बनता है और फिर गोद में जाकर बैठ जाता है'

sunil pal sunil grover

Sunil Pal Slams Sunil Grover: कॉमेडियन सुनील पाल ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हरकतों के लिए उनकी आलोचना की और कहा कि उन्हें एक महिला की तरह कपड़े पहनते और "अश्लील बातें" कहते देखना "घिनौना" है।

सुनील पाल ने हाल ही में महिलाओं को गलत ढंग से दिखाने के लिए सुनील ग्रोवर को ट्रोल किया है। सुनील पाल, जो
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की घोषणा के बाद से ही इस शो को लगातार ट्रोल कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि ग्रोवर का शो में ऐसा करना गलत लगता है। उन्होंने कहा, "सुनील ग्रोवर एक महिला की तरह बर्ताव करते हैं और लोगों की गोद में बैठते हैं। ये देखकर घिन्न आती है।"

उन्होंने आगे कहा, "वह महिलाओं के कपड़े पहनते हैं और अश्लील बातें कहते हैं। अच्छा नहीं लगता है। यह अश्लील और घटिया लगता है।" हालांकि, सुनील ग्रोवर ने अभी तक पाल के आरोपों का कोई जवाब नहीं दिया है।

यह पहली बार नहीं है जब पाल ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो और उसके कलाकारों पर निशाना साधा है। कुछ दिनों पहले, उन्होंने शो के जल्द ही बंद होने पर खुशी जाहिर की थी और कहा था कि कपिल को टेलीविजन पर काम करते रहना चाहिए क्योंकि नेटफ्लिक्स, जहां यह शो आया है वो केवल न्यूडिटी और अश्लीलता को बढ़ावा देता है।

पाल ने नेटफ्लिक्स पर "पोर्न कोटा" बनाने का भी आरोप लगाया था। शो शुरू होने से पहले कपिल को संबोधित एक संदेश में, उन्होंने कहा था, "नेटफ्लिक्स पर जो गंदे गंदे कीड़े मकौड़े, गटर आतंकवादी नेटफ्लिक्स ने पैदा किए हैं, उनकी औकात नहीं है आपके आजू बाजू खड़े होने की।"

इस बीच, सुनील ग्रोवर सात साल बाद द ग्रेट इंडियन कपिल शो के साथ कपिल शर्मा के साथ काम करने के लिए लौट आए हैं। दोनों के बीच कई साल पहले एक बड़ा झगड़ा हुआ था जब एक फ्लाइट में सुनील के साथ दुर्व्यवहार करने और उन पर हमला करने का आरोप लगाया गया था। फिलहाल सुनील शो में 'डफली' का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में 'गुत्थी' का किरदार निभाकर वह घर-घर में मशहूर हो गए।

Read more about: sunil pal sunil grover
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X