अब्दु रोजिक की मंगेतर का चेहरा आया सामने, लंबे बाल-खूबसूरत आंखें... ऐसी दिखती हैं सिंगर की ड्रीम गर्ल ?

Abdu Rozik's fiancee's amira face revealed: बिग बॉस सीजन 16 से हर एक के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले अब्दु रोजिक अक्सर अपने क्यूट अंदाज की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो इन दिनों अब्दु की खुशी सातवें आसमान पर हैं। क्योंकि अब्दु रोजिक शादी करने जा रहे हैं। दरअसल अब्दु पहली ही नजर में किसी को अपना दिल दे बैठे हैं 4 महीनों की मुलाकात को अब शादी का नाम देना चाहते हैं।
सामने आया अब्दु की मंगेतर का चेहरा
24 अप्रैल को अब्दु ने अमीरा के साथ सगाई की थी। जिसकी तस्वीरें भी अब्दु ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अब्दु रोजिक एक लड़की को रिंग पहचाने नजर आ रहे हैं। हालांकि अब्दु ने अपनी होने वाली पत्नी का चेहरा रिवील नहीं किया है, लेकिन हाल ही में एक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रही लड़की को अब्दु की होने वाली पत्नी होने का दावा किया जा रहा है। जैसा कि अब्दु ने बताया था कि उसके लंबे बाल हैं और खूबसूरत आंखें हैं कुछ ऐसा ही इस वीडियो में भी नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही लिखा गया है-बधाई हो! बॉक्सर, सिंगर और बिग बॉस 16 के प्रतियोगी अब्दु रोज़िक शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने हाल ही में एक अमीराती लड़की से सगाई की है।
क्या प्रमोशन कर रहे हैं अब्दु
हालांकि कुछ लोग अब्दु की सगाई और शादी को एक पीआर स्टंट या प्रमोशन बुला रहे हैं, लेकिन 20 साल के अब्दु ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह पीआर स्टेंट और प्रमोशन नहीं कर रहे हैं वह सच में शादी कर रहे हैं यह साबित करना मुश्किल हो गया है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे प्यार मिला। मैं छोटा था तो मुझे लगता था कि मैं कभी अपने लिए साथी नहीं ढूंढ पाऊंगा और भगवान की कृपा से मुझे मेरा साथी मिल गया जो मुझसे भी लंबा है। हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं। वह मुझसे लंबी हैं लेकिन हमारे बीच हाइट को लेकर कोई परेशानी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











