Naseeruddin का विवादित बयान- 'मुझे बॉलीवुड शब्द से नफरत है, एक ही मकसद से बनाई जा रही फिल्में, जल्द ही...'

Naseeruddin Shah on Bollywood: दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम में बॉलीवुड फिल्मों की हालिया स्थिति पर अपने बेबाक विचार व्यक्त किए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोरियाई फिल्में बॉलीवुड फिल्मों से बेहतर हैं और उन्होंने 'बॉलीवुड' शब्द को ही ट्रोल कर दिया।
नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि अगर आप कोरियन फिल्में देखें तो वो कहीं हजार गुना बेहतर हैं, हमारी फिल्मों से... और हम अपनी छाती पीट रहे हैं कि सारी दुनिया में बॉलीवुड की फिल्में देखी जा रही हैं। मुझे बॉलीवुड लफ्ज से बेहद नफरत है और जैसे लोगों के लिए हॉलीवुड ही एक रेफरेंस बच गया है।
एक्टर ने आगे कहा- आजकल लोग कह रहे हैं कि जिस तरह से हिंदुस्तानी खाना खाया जा रहा है दुनिया भर में, उसी तरह से अब हमारी फिल्में भी देखी जा रही हैं पूरी दुनिया में। भई... हिंदुस्तानी खाने में दम होता है इसलिए वो खाया जा रहा है। हिंदी फिल्मों का बबल जल्द ही फूटेगा, मुझे यकीन है। क्योंकि आजकल की फिल्मों में कुछ नहीं है, बस वो एक मकसद से बनाई जा रही हैं और वो मकसद हर किसी को मालूम है।
नसीरुद्दीन शाह ने अपनी बेजोड़ प्रतिभा और काम से दर्शकों का मन मोह लिया। उन्हें आखिरी बार आसमान भारद्वाज द्वारा निर्देशित कुट्टी में देखा गया था। फिल्म में तब्बू, अर्जुन कपूर, राधिका मदान, कोंकणा सेन शर्मा और कुमुद मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में थे।


Click it and Unblock the Notifications











