शादी से इंकार करता रहा ये मशहूर कपल, अब थाइलैंड में चोरी-छिपे कर रहे रोमांटिक मुलाकात, सामने आई फोटो

Shivangi Joshi Kushal Tandon Spotted Together: शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन को सोनी टीवी के शो 'बरसात-मौसम प्यार का' में एक साथ काम करने के लिए खूब पसंद किया गया था। इन एक्टर्स की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की खूब तारीफें हुई थीं।
शिवांगी जोशी और कुशाल का रोमांस देखकर लोगों को यह लगने लगा था कि इन दोनों के बीच असल जिंदगी में भी रोमांस चल रहा है। हालांकि इन एक्टर्स की तरफ से एक ही जवाब आता था कि हम सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। पिछले काफी समय से इनकी सगाई और शादी की खबरें तेजी से फैल रही हैं।
कुशाल टंडन, जो काफी समय से मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग के लिए थाईलैंड में हैं, उन्हें कल रात एक बॉक्सिंग मैच देखते हुए देखा गया। एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैच की कुछ झलकियां भी शेयर कीं। हालांकि, जो बात उनके फैंस को परेशान कर रही है, वह उनकी और शिवांगी की मैच देखते हुए लीक फोटो है। इस तस्वीर में शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन एक-दूसरे के बगल में बैठे हैं और इस बॉक्सिंग मैच का आनंद ले रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के कुछ देर बाद ही दोनों का मैच देखते हुए एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। हालांकि, ना तो शिवांगी और न ही कुशल ने अभी तक इस पर कोई रिएक्शन दिया है।
कुछ समय पहले इन दोनों के अगला कदम उठाने और सगाई करने की अफवाहें भी उड़ी थीं। हालांकि, शिवांगी और कुशल दोनों ने अगले ही दिन इन अफवाहों को खारिज कर दिया। शिवांगी और कुशल ने सोनी टीवी के शो 'बरसातें' में आराधना और रेयांश का किरदार निभाया था। इस शो का निर्माण एकता कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले किया था।


Click it and Unblock the Notifications











