इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी, बोलीं- बहुत दर्द होता है मुझे...

Shamita Shetty

Shamita Shetty is suffering from this serious disease: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 3, 15 और बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की कंटेस्टेंट रहीं शमिता शेट्टी आए दिनों अपनी फिटनेस और अपने लुक्स की वजह से जानी जाती है। 45 साल की शमिता शेट्टी अपने हेल्थ का बेहद ध्यान रखती हैं, लेकिन हाल ही में शमिता शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अस्पताल में एडमिट नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं शमिता अपनी इस बीमारी के बारे में भी अपने फैन्स को बताती नजर आ रही हैं।

इस बीमारी से जूझ रही हैं शमिता
वायरल हो रहे शमिता शेट्टी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शमिता से मिलने के लिए उनकी बहन शिल्पा शेट्टी अस्पताल गई हैं और वह पहले बाहर के नजारे को देखकर कहती हैं कि क्या नजारा है वहीं जैसे ही वह शमिता की ओर कैमरा घुमाती हैं। शमिता अस्पताल के बिस्तर पर बैठी नजर आती हैं। शिल्पा पूछती हैं कि क्या हुआ ? तब शमिता फनी जवाब देती हैं, लेकिन बाद में वह बताती हैं कि उन्हें Endometriosis हुआ है। इसके बारे में सभी को पता होना चाहिए इसलिए आप गूगल जरूर करें। यह जानना बेहद जरूरी है। शमिता बताती हैं कि वह लंबे समय से दर्द में थीं। इसमें बहुत दर्द होता है और अनकंफर्टेबल महसूस होता है।

अब दर्द से मुक्ति पाएंगी शमिता
इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही शमिता लिखती हैं-क्या आप जानते हैं कि लगभग 40% महिलाएं एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित हैं.. और हममें से ज्यादातर लोग इस बीमारी से अनजान हैं!!! मैं अपने दोनों डॉक्टरों, मेरी गायनेक डॉ. नीता वार्टी और मेरी जीपी डॉ. सुनीता बनर्जी को धन्यवाद देना चाहती हूं कि वे तब तक नहीं रुके जब तक उन्हें मेरे दर्द का मूल कारण पता नहीं चल गया! अब जबकि मेरी यह बीमारी सर्जिकल के जरिए हटा दी गई है, मैं अच्छे स्वास्थ्य और अब और अधिक शारीरिक रूप से दर्द मुक्त दिनों की आशा करती हूं!

सितारों ने जताई फिक्र
शमिता के इस वीडियो को देखने के बाद फिल्मी सितारे और फैन्स लगातार उनके लिए चिंता जता रहे हैं। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। एक्ट्रेस बिपाशा बसु, उमर रियाज, रोहित वर्मा, डैनी पांडे, दीया मिर्जा समेत कई सितारों ने उन्हें अच्छी हेल्थ और जल्द रिकवर होने की प्रार्थना की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X