रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष ने दिया एक दूसरे को धोखा, शादी में रहते हुए भी करते थे किसी और को डेट

Aishwarya and Dhanush cheated on each other: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। पिछले कई सालों से दोनों की निजी जिंदगी में उथल पुथल चल रही थी, लेकिन दोनों ने 17 जनवरी 2022 को अलग होने का फैसला कर लिया था। उनके इस फैसले से फैन्स और परिवार को बड़ा झटका लगा था। दोनों ने अपने 18 साल के रिश्ते को खत्म कर दिया था। दोनों ने चेन्नई में 13 बी यानी कि आपसी सहमती से तलाक की याचिका दायर की है, लेकिन दिनों ने ही तलाक का कारण लोगों को नहीं बताया था। हाल ही में सिंगर सुचित्रा ने दोनों के तालक होने की वजह बताई है और इस कारण को जानकर लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं।
दोनों किसी और को कर रहे हैं डेट
सुचित्रा ने अपने यूट्यूब चैन पर कहा कि ऐश्वर्या धनुष पर धोखा देने का आरोप लगा रही हैं, लेकिन उन्होंने खुद भी तो यही किया है। ऐश्वर्या ने धनुष को और धनुष ने ऐश्वर्या को धोखा दिया है। जब दोनों साथ में थे तब भी दोनों किसी और को ही डेट कर रहे थे।- इसके बाद जब सुचित्रा से पूछा गया कि वह इतनी बड़ी बात किस आधार पर कर रही हैं तो इसपर वह कहती हैं कि वह दोनों बार में बैठे थे और एक दूसरे के साथ शराब पीने की जगह वह उस व्यक्ति के साथ शराब पी रहे थे जिसे वह डेट कर रहे हैं। जब आप शादी में होते हो तो किसी और शख्स के साथ आप डेट पर जाते हो ?
धनुष है अच्छे पिता
कहा जाता है कि सुचित्रा और धनुष की ठीक से नहीं बनती, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि वह किसी बेहतर पैरेंट मानती हैं तो सुचित्रा ने धनुष का नाम लिया। इतना ही नहीं वह कहती हैं कि धनुष अपने पिता होने की सारी जिम्मेदारी उठाते हैं। इसके बाद सुचित्रा कहती हैं कि मुझे ऐसा लगता है कि अब बच्चे अपने नाना के साथ रहेंगे। फिलहाल तो बता दें कि अभी तक ऐश्वर्या और धनुष का इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।
अलग रहते हैं धनुष और ऐश्वर्या
जब से दोनों ने तलाक की घोषणा की है तब से दोनों अलग-अलग रहते हैं सिर्फ बच्चों के स्कूल फंक्शन में दोनों साथ नजर आते है। बताते चलें कि दोनों की शादी साल 2004 में हुई थी। जब ऐश्वर्या 23 की और धनुष 21 के थे। दोनों के दो बेटे हैं एक का नाम यात्रा है और दूसरे का लिंगा।


Click it and Unblock the Notifications











