..................... Fans are disappointed after knowing the release date of Ranbir Kapoor movie Ramayana, will release on 2027 - Hindi Filmibeat

'रामायण' की रिलीज डेट जान फैन्स को हुई निराशा, 1 या 2 नहीं बल्कि इतने सालों का करना होगा इंतजार

Ramayana Release Date

Ramayana Release Date: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण इन दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। हर कोई इस फिल्म के रिलीज होने का इतंजार कर रहा है। जहां अभी तक फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। वहीं अब फिल्म की रिलीज डेट सुर्खियों में आ गई है। जी हां, फैन्स ही क्या सितारे भी फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि फिल्म को देखने के लिए अब फैन्स के लंबा इंतजार करना होगा। यह इंतजार एक या दो साल का नहीं है बल्कि तीन साल का है।

इस साल रिलीज होगी रामायण
रामायण की रिलीज डेट को लेकर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड एनालिस्ट सुमित कदेल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रामायण देखने के लिए अब लंबा इंतजार करना होगा। जिस फिल्म के अगले साल रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही थी वह फिल्म अब साल 2027 में रिलीज होगी। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म अक्टूबर में दीवाली के मौके पर रिलीज की जा सकती है। इस डेट को आगे बढ़ाने के पीछे मेकर्स का मानना यह है कि वह फिल्म बनाने में कोई भी कमी नहीं रखना चाहते हैं। फिल्म के सभी फैक्ट सही हों, इसपर ध्यान दिया जा रहा है। इस फिल्म को लोगों की आलोचनाओं का सामना ना करना पड़े इसलिए फिल्म को लंबा समय देना ठीक है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसपर ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।

सेट से लीक हुई थी तस्वीर
आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। पिछले दिनों रणबीर कपूर और साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी की सेट की तस्वीर लीक हो गई थी। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों सीता और राम की कॉश्चयूम में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही जबरदस्त हाइप बनाई हुई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सनी देओल, साउथ स्टार यश, अमिताभ बच्चन भी नजर आने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X