जरा हटके जरा बचके एक आगामी बॉलीवुड कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर द्वारा किया गया है। इस फिल्म में विक्की कौशल और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आये हैं। दिनेश विजन और ज्योति देशपांडे इस फिल्म के निर्माता हैं। कहानी फिल्म की कहानी शुरू होती है और दिखाया जाता है की सौम्या (सारा अली खान) और कपिल (विक्की कौशल) अपने लिए एक फ्लैट देखने आते हैं "देखो मैंने देखा है ये एक सपना, फूलों के शहर में हो घर अपना.." तो इस गाने के साथ हमें उनकी ललक और रोमांच का आभास होता है। इंदौर शहर का ये जोड़ा एक संयुक्त मिडिल क्लास परिवार में रहता है, जहां मां- पिता, मामा- मामी सभी साथ रहते हैं। परिवार में प्यार बहुत है, लेकिन मध्यमवर्गीय होने की वजह से घर में रहने की जगह कम है। कपिल और सौम्या दोनों बाहर जॉब करते हैं, लेकिन रोमांस इन्हें परिवारवालों से नजरें बचाकर ही करना पड़ता है। लिहाजा, अपनी निजी जिंदगी के बारे में सोचते हुए दोनों अलग घर लेने की प्लानिंग करते हैं। लेकिन जैसा कि हर मिडिल क्लास जोड़े के साथ होता है, घर इनके बजट से बाहर होता है। दोनों निराश हो जाते हैं, जब उन्हें "जन आवास योजना" की जानकारी मिलती है। अपने घर लेने के सपने को पूरा करने के लिए दोनों कुछ ऐसे फैसले लेते हैं, जो उनके रिश्ते को काफी प्रभावित कर जाता है। क्या इस सपनो का घर मिलने तक कपिल और सौम्या का रिश्ता उसी प्यार के साथ बरकरार रह पाता है या नहीं? यही इस फिल्म की कहानी का मुख्य प्लॉट है। देखें फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें रिलीज यह फिल्म सिनेमाघरों में 2 जून को रिलीज हुई है, और इस फिल्म का ट्रेलर 15 मई को रिलीज हुआ है।
घर बैठकर ओटीटी पर परिवार के साथ देखने के लिए ये एक अच्छी फिल्म साबित हो सकती है, जहां कुछ सीन्स आप फास्ट फॉरवर्ड भी कर सकते हैं।
अमर उजाला
बेमतलब के दृश्यों और अटपटे संवादों ने फिल्म का मजा किरकिरा कर दिया है क्योंकि इनके चलते फिल्म न तो पूरी तरह से कॉमेडी फिल्म बन पाती है और जिस लव स्टोरी के तौर पर इसका प्रचार किया गया, उस पर यह खरी उतरती नहीं है।
जनसत्ता
जरा हटके जरा बचके की कहानी मिडिल क्लास फैमिली को ज्यादा प्रभावित करने वाली है।