..................... 10 दिन में इतने करोड़ कमाकर हिट हुई सारा और विकी की फिल्म! Zara Hatke Zara Bachke- Sara Ali Khan and Vicky Kaushal film became a hit, collects 50 crore - Hindi Filmibeat

Zara Hatke Zara Bachke Box Office- 10 दिन में इतने करोड़ कमाकर हिट हुई सारा और विकी की फिल्म!

zara hatke zara bachke

विकी कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके अब खबरों का हिस्सा है और इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जानकर आप काफी खुश होने वाले हैँ। दरअसल इस फिल्म ने 10 दिन में इतना कलेक्शन कर लिया है कि अब फिल्म को हिट की लिस्ट में रखा जा सकता है।

जी हां, इस फिल्म ने 10 दिन के अंदर 50 करोड़ का आंकड़ा पा लिया है जो कि फिल्म के हिसाब से एक हिट का आंकड़ा है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ताजा आंकड़े ट्विटर पर शेयर किए हैं।

उन्होने लिखा, "ज़रा हटके ज़रा बचके एक हिट है... ₹50 करोड़ [दिन 10] को पार करता है, ₹70 करोड़ हिट कर सकता है। फिल्म ने लोगों के आंकड़ों को गलत साबित कर दिया है। जिन लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि फिल्म 20 करोड़ा का लाइफटाइम बिजनेस करेगी वो फेल हो चुके हैं। [सप्ताह 2] शुक्रवार ₹3.42 करोड़, शनिवार ₹5.76 करोड़, रविवार ₹7.02 करोड़। कुल: ₹53.55 करोड़।''

इसके बाद तरण आदर्श का ये ट्वीट खबरों का हिस्सा है और लोग इसपर कई तरह की बातें कर रहे हैँ। सारा अली खान और विकी कौशल का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है और फिल्म के गाने भी काफी चर्चा में रहे हैं।

तरण आदर्श ने जरा हटके जरा बचके को साल की तीसरी सबसे बड़ी हिट बताया है। "जरा हटके जरा बचके, पठान और द केरला स्टोरी ने इस साल रिलीज के बाद कमाल कर दिया है।

हालांकि इस साल के अंत तक कई बड़ी फिल्में आनी हैं और देखने वाली बात होगी कि फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा काम करती हैं। विकी कौशल और सारा अली खान ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी और लगातार प्रमोशन किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X