Zara Hatke Zara Bachke Box Office: आदिपुरुष की तूफान के सामने टिकी हुई है विक्की- सारा की फिल्म, दमदार कलेक्शन

zara-hatke-zara-bachke-stands-strong-at-the-box-office-amid-adipurush-blockbuster-weekend

Zara Hatke Zara Bachke Box Office: 16 जून को रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष निगेटिव रिव्यूज के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने तीन दिनों में 300 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। लेकिन आदिपुरुष की सुनामी के सामने जो फिल्म टिकी हुई है, वो है "जरा हटके जरा बचके"।

विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म फैमिली ऑडियंस द्वारा काफी पसंद की जा रही है, जिसका नतीजा इसके कलेक्शंस पर देखा जा सकता है।

तीसरे हफ्ते में भी कमाई कर रही है फिल्म

इस वीकेंड आदिपुरुष रिलीज हुई थी, इसके बावजूद "जरा हटके जरा बचके" ने अपने तीसरे वीकेंड पर 5.31 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने शुक्रवार को 1.08 करोड़, शनिवार को 1.89 करोड़ और रविवार को 2.34 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, इस हफ्ते फिल्म 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

जरा हटके जरा बचके वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के पास पहुंची

विक्की- सारा स्टारर इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 37.35 करोड़, दूसरे हफ्ते में 25.65 करोड़ और तीसरे वीकेंड में 5.31 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके अलावा ओवरसीज में फिल्म का कलेक्शन 9 करोड़ के लगभग का रहा है। जिसके बाद फिल्म वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 91 करोड़ तक पहुंच चुका है।

माना जा सकता है कि इस फिल्म को आदिपुरुष के निगेटिव रिव्यू का भी फायदा मिला है। आदिपुरुष को रिलीज होते ही काफी विवादों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई जगहों पर फिल्म को बैन भी किया जा रहा है। जाहिर तौर पर इसका फायदा जरा हटके जरा बचके को मिल सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X