X
होम टॉप-लिस्ट

Duranga Season 2: दृष्टि और गुलशन की सीरिज की रिलीज डेट, कहानी और स्टार कास्ट के बारें में जानिए

Author Priya Tomar | Published: Saturday, October 7, 2023, 12:29 PM [IST]

Duranga Season 2: मशहूर कलाकार गुलशन देवैया और दृष्टि धामी की वेब सीरीज 'दुरंगा' का दूसरा सीरीज जल्द ही रिलीज होने वाला है। सीरीज को लेकर फैंस के बीच अलग ही उत्साह है। सीरीज के पहले सीजन ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी और दूसरे सीरीज से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं। हाल ही में जी5 ने एक मोशन पोस्टर के साथ बहुप्रतीक्षित सीरीज 'दुरंगा' के दूसरे सीजन की घोषणा की थी। तो हम आपको इस सीरीज को लेकर बताएंगे सब कुछ।


cover image
गुलशन और दृष्टि की 'दुरंगा' 2 का टीजर

'दुरंगा' के निर्माताओं ने दूसरे सीजन का टीजर साझा किया। टीजर में गुलशन देवैया अपने अस्तित्व पर सवाल उठाते नजर आते हैं और दृष्टि धामी की सारंगवाड़ी हत्यारे की तलाश तेज हो जाती है और अमित साध का किरदार दूसरे सीजन में दिलचस्प मोड़ लाता है। टीजर जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा, “सारंगवाड़ी हत्यारे की तलाश अभी भी खत्म नहीं हुई है और क्या होगा अगर हम कहें कि यह और अधिक तीव्र होने वाली है।” अब फैंस को इसके रिलीज का इंतजार है।

टीजर पर सोशल मीडिया फैंस का रियक्शन

जाहिर है कि इस सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो जैसे ही इस सीरीज का दूसरा सीजन का टीजर रिलीज हुआ तब सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी सीरीज को लेकर उत्साह बढ़ गया है। 'दुरंगा' के दूसरे सीजन को लेकर नेटिजन्स ने अपना उत्साह साझा किया। एक यूजर ने लिखा, 'कब से इस सीरीज का इंतजार था।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इंस्पेक्टर इरा फिर से चीजों को जलाने जा रही है। दृष्टि, तुम अद्भुत हो।' एक अन्य ने लिखा, 'अमित साध आप एक अच्छे हीरो हो। आपने अभी-अभी टीजर से सीरीज का बज बढ़ा दिया।'

कोरियाई सीरीज का रिमेक बनी दुरंगा

आज के वक्त में कई सारी फिल्में और सीरीज का रिमेक बन रहा है। और ऐसे रिमेक्स को फैंस काफी पसंद करते हैं। ऐसे में गुलशन देवैया और दृष्टि धामी की वेब सीरीज 'दुरंगा' कोरियाई सीरीज 'फ्लावर ऑफ एविल' की रीमेक है। इस सीरीज को फैंस काफी पसंद किया था।

गुलशन और दृष्टि की 'दुरंगा' 2 की रिलीज डेट

रोहन सिप्पी, प्रदीप सरकार और ऐजाज खान के जरिए निर्देशित यह सीरीज चारुदत्त आचार्य और गोल्डी भेल के जरिए लिखी गई है। इरा एक सीरियल किलर के संदिग्ध साथी द्वारा की गई कई हत्याओं की जांच शुरू करती है और इससे उसे अपने पति के अतीत के बारे में कुछ खुलासे मिलते हैं। दूसरे सीजन की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है। इस सीरीज में मुख्य किरदार के तौर पर गुलशन, दृष्टि और अमित है।

गुलशन- दृष्टि की सीरीज दुरंगा का पहला सीजन

सस्पेंस, थ्रिलर और साइको किलर पर आधारित वेब सीरीज 'दुरंगा' फेमस कोरियाई शो 'फ्लावर ऑफ एविल' का भारतीय रूपांतरण है। इसका पहला सीजन 19 अगस्त 2022 को रिलीज किया गया था। गुलशन देवैया-स्टारर 'दुरंगा' को दर्शकों को खूब प्यार मिला था। इसमें अभिनेत्री दृष्टि धामी,  बरखा सेनगुप्ता और राजेश खट्टर भी नजर आए थे। इस सीरीज की कहानी एक अनोखी लव स्टोरी पर आधारित है।

 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+