Sara Ali Khan ने 'जरा हटके जरा बचके' की नीली साड़ी और मंगलसूत्र को रख लिया अपने पास, यहां जानें क्यों!

sara-ali-khan-kept-mangalsutra-from-zara-hatke-zara-bachke-to-herself-here-s-why

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों फिल्म जरा हटके जरा बचके में अपने किरदार सौम्या के लिए देश भर में प्यार बटोर रही हैं। सारा ने फिल्म में इंदौर की एक युवा, तेजतर्रार पंजाबी लड़की की भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि उनका यह किरदार हमेशा उनके दिल के बेहद करीब रहेगा।

सारा अपने इस किरदार से इतनी जुड़ी हुई हैं कि उन्होंने सौम्या के वॉर्डरोब से नीली साड़ी और मोमेंटो के तौर पर पहने हुए मंगलसूत्र को अपने साथ रख लिया है।

इस बारे में खुलासा करते हुए एक सूत्र ने कहा, "यह सारा की एक परंपरा है, जो वो हर फिल्म में करती हैं। उन्होंने अपनी पिछली फिल्मों में भी ऐसा किया था और इस बार उन्होंने सौम्या का मंगलसूत्र और नीली साड़ी रखी। वह उन सभी चीजों से भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई हैं और जब भी वह उन्हें देखती हैं तो शूटिंग के दिनों की याद को ताजा करती है।"

अब तक 40.77 करोड़ के कलेक्शन के साथ, विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर 'जरा हटके जरा बचके' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी गति में आगे बढ़ रही है। फिल्म ने अपने आठवें दिन यानि की दूसरे शुक्रवार को 3.42 करोड़ का कलेक्शन किया है। कोई शक नहीं कि, फिल्म सबकी उम्मीदों से अधिक कमाई करते हुए हिट हो चुकी है।

गौरतलब है कि, जरा हटके जरा बचके के बाद, सारा अली खान अपनी आगामी प्रोजेक्ट होमी अदजानिया की 'मर्डर मुबारक', अनुराग बसु की 'मेट्रो इन..दिनों ' और 'ऐ वतन मेरे वतन' में दिखाई देंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X