आदिपुरुष के सामने, इस बॉलीवुड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कर लिया 100 करोड़ का बिजनेस, सुपरहिट

Zara Hatke Zara Bachke Box Office: विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' हर दिन अपने कलेक्शन के साथ लोगों को हैरान कर रही है। एक ओर जहां आदिपुरुष औंधे मुंह गिर चुकी है और फिल्म से शोज कम किये जा रहे हैं। वहीं, जरा हटके जरा बचके बॉक्स ऑफिस पर धमाका किये जा रही है।
अपनी रिलीज के 25 दिनों के बाद लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ को शानदार फायदा हुआ है।
भारत और ओवरसीज में कमाई
ज़रा हटके ज़रा बचके ने भारत में 79.02 करोड़ की कमाई की है, यानि की 93.24 करोड़ gross.. वहीं, ओवरसीज में इस रॉम-कॉम ने अब तक 11 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है। लिहाजा, वर्ल्डवाइड विक्की और सारा स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर गई है। इसकी कुल ग्लोबल कमाई 104.24 करोड़ है।
आदिपुरुष के फ्लॉप होने का मिला फायदा
चूंकि आदिपुरुष बड़े पैमाने पर फ्लॉप हो चुकी है, ज़रा हटके ज़रा बचके को जगह मिल गई है। फिल्म के शोज वापस से बढ़ा दिये गए हैं। हालांकि, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की सत्यप्रेम की कथा इस गुरुवार (29 जून) को रिलीज़ होगी, जिसके बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि ZHZB को अपने थियेट्रिकल दौड़ में कितना प्रभाव झेलना पड़ता है।
लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की रिलीज से पहले कोई चर्चा नहीं थी।फिल्म का प्रमोशन भी काफी कम किया गया था। लेकिन पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ और गानों की बढ़ती लोकप्रियता के कारण, इस रोमांटिक कॉमेडी ने एक अच्छी शुरुआत के बाद स्वस्थ गति बनाए रखी। खास बात है कि फिल्म का बजट भी 40 करोड़ के लगभग ही था। लिहाजा, भारत में 80 करोड़ पार करते ही यह 100 प्रतिशत का मुनाफा पार कर जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











