Zara Hatke Zara Bachke Day 19: आदिपुरुष फ्लॉप, इधर विक्की- सारा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ ली रफ्तार

adipurush-flops-vicky-kaushal-sara-ali-khan-zara-hatke-zara-bachke-gains-momentum-at-the-box-office

Zara Hatke Zara Bachke Box Office: एक तरफ जहां प्रभास और कृति सनोन की फिल्म आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में ही औंधे मुंह गिर चुकी है, वहीं इसका सबसे बड़ा फायदा मिला है विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। खास बात है कि फिल्म फैमिली ऑडियंस द्वारा काफी पसंद की जा रही है, जिसका नतीजा इसके कलेक्शंस पर देखा जा सकता है। 19 दिनों में फिल्म ने 70.38 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जरा हटके जरा बचके ने वरुण धवन की भेड़िया को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

जरा हटके जरा बचके लाइफटाइम कलेक्शन

अपने तीसरे वीकेंड पर 5.31 करोड़ का बिजनेस करने के बाद, मंगलवार को, यानि की 19वें दिन पर फिल्म 99 लाख रूपए की कमाई की है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 78-80 करोड़ के बीच जा सकता है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 100 करोड़ के पास तक पहुंच चुकी है।

आदिपुरुष के विवादों का मिला फायदा

16 जून को आदिपुरुष की रिलीज के बाद, माना जा रहा था कि जरा हटके जरा बचके की कमाई पर रोक लग जाएगा। लेकिन आदिपुरुष अपने कमजोर कंटेंट और विवादों की वजह से बॉक्स ऑफिस पर टिक ही नहीं पाई। जरा हटके जरा बचके को आदिपुरुष के निगेटिव रिव्यू का भी फायदा मिला है। वहीं, ट्रेड पंडितों ने 'जरा हटके जरा बचके' से 40 करोड़ तक की उम्मीद जताई है। लेकिन फिल्म उम्मीद से डबल जा चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X