X
{* added on 10-dec-2024 *}
हिंदी » फिल्में » टोटल धमाल
टोटल धमाल

टोटल धमाल

Comedy | 22 Feb 2019 | U/A |
Hindi

2.5 /5 Users

0 /5 Filmibeat

टोटल धमाल कहानी

टोटल धमाल 22 फरवरी 2019 को रिलीज एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन और निर्माण इंद्र कुमार ने किया है। यह फिल्म वर्ष 2007 में आई फिल्म धमाल का तीसरा संस्करण है। यह एक मल्टीस्टारर एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है, फिल्म में पिछले दो भागो की तरह रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी मुख्य भूमिका में दिखाई दिये, इसके अलावा फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, और इशा गुप्ता भी दिखाई दियेे।  कहानी का सारांश:  ग्रांड मस्ती, सुपर नानी और ग्रेट ग्रांड मस्ती की असफलता के बाद निर्देशक इंद्र कुमार ने धमाल सीरिज की तीसरी फिल्म 'टोटल धमाल' (2019) नाम से बनाई है। फिल्म एक शानदार टाईटल ट्रैक के साथ शुरू होती है लेकिन इस बार भी धमाल सीरिज पैसों के इर्दगिर्द घूमती है। एक आदमी मरने के पहले बता देता है कि उसने पैसा कहां छिपा रखा है और फिर सारे किरदारों में उस छिपे खजाने को ढूंढने की होड़ मच जाती है।  फिल्‍म में दो ठग हैं - गुड्डू और जॉनी यानि कि अजय देवगन और संजय मिश्रा, एक लड़ता हुआ, तलाक के करीब पहुंच चुका शादीशुदा जोड़ा है - अविनाश और बिंदू (अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित)। एक फायरमैन(रितेश देशमुख) और उसका साथी लल्‍लन यानि पीतोबाश त्रिपाठी और धमाल सीरीज की हर फिल्म की तरह इस फिल्म में भी पैसों के भूखे दो भाई - आदि और मानव यानि कि अरशद वारसी और जावेद जाफरी। ये सभी जनकपुर के एक चिड़ियाघर में छिपे 50 करोड़ रूपये ढूंढने निकले हैं लेकिन इन सबके पीछे पड़ा है एक चालाक पुलिस कमिश्‍नर बमन ईरानी।                                                                                कोई कार में, कोई हेलिकॉप्टर में, तो कोई प्लेन में जाते हुए वे रेगिस्तान, जंगल, नदी को पार करते हुए जनकपुर के चिड़ियाघर में जा पहुंचते हैं जहां पर खजाना छिपा हुआ है। इन कलाकारों की भीड़ में हाथी, शेर, बंदर और चिंपाजी भी शामिल हो जाते हैं। सब भागते रहते हैं और रास्ते में मुसीबतों का सामना करते रहते हैं। इसके जरिये हास्य पैदा किया गया है। कभी हेलिकॉप्टर को सीलिंग फैन और घासलेट से चलाया जा रहा है तो कभी किसी की कार पानी में डूबने लगती है। कोई जंगल में फंसता है तो कोई बिल्डिंग पर लटकता है।    50 करोड़ रुपये के इर्द गिर्द घूमती इस फिल्‍म के अंत में सबको यह समझ में आता है कि पैसे हमारे जीवन के लिये सबसे महत्‍वपूर्ण नहीं हैं बल्किं हमारे लिये सबका साथ रहना और खुशियां ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण हैं। 
Read More

टोटल धमाल कास्ट एंड क्रू

टोटल धमाल क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर इंद्र कुमार
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर NA
संपादक NA
संगीत / म्यूजिक हिमेश रेशमिया
निर्माता / प्रोड्यूसर इंद्र कुमार, अजय देवगन, मारकंड अधिकारी
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

टोटल धमाल समीक्षक की समीक्षा

hindi.filmibeat.com
धमाल और टोटल धमाल के मुकाबले थोड़ी फीकी है अजय देवगन की टोटल धमाल!

टोटल धमाल फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

टोटल धमाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+