X
होम » सेलेब्स » माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित

Actress/Singer
जीवनी:  हिंदी सिनेमा की एक अलग पहचान हैं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित । जिन्हे आज भी दर्शक बड़े पर्दे पर देखने के लिए आतुर हैं। माधुरी दीक्षित सिर्फ एक अदाकारा ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की डांसिंग डिवा भी हैं। उन्होंने अपने हिंदी फ़िल्मी करियर में कई बेहतरीन फ़िल्में की, जिन्हे दर्शक आज भी बड़े चाव से देखतें हैं। माधुरी को हिंदी सिनेमा में उनके बेहतरीन अदाकारी के लिये चार बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, एक बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और एक स्पेशल अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इन सभी पुरुस्कारों के अलावा उन्हे भारत सरकार् के चतुर्थ सर्वोच्च नागारिक सम्मान "पद्मश्री" से सम्मनित किया गया। पृष्ठभूमि माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1965 को मुंबई में हुआ था।  पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेह लता दीक्षित की लाडली माधुरी को बचपन से डॉक्टर बनने की चाह थी, लेकिन वह अभिनेत्री बन गयी। माधुरी दीक्षित ने भारतीय हिन्दी फ़िल्मो मे एक ऐसा मुकाम तय किया है जिसे आज के अभिनेत्रियाँ अपने लिए आदर्श मानती है। 80 और 90 के दशक मे इन्होने स्वयं को हिन्दी सिनेमा मे एक प्रमुख अभिनेत्री तथा सुप्रसिद्ध नृत्यांगना के रूप मे स्थापित किया। उनके लाजवाब नृत्य और स्वाभाविक अभिनय का ऐसा जादू था माधुरी पूरे देश की धड़कन बन गयी।  पढ़ाई  माधुरी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से सम्पूर्ण की है। उसके बाद माधुरी दीक्षित ने मुंबई यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा पूरी की।  शादी  माधुरी दीक्षित की शादी डा. श्रीराम नेने के साथ हुई है। उनके दो बच्चे भी हैं- रियान और एरिन नेने।   माधुरी दीक्षित की अनदेखी तस्वीरें  फ़िल्मी करियर   माधुरी दीक्षित ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म अबोध से की थी। लेकिन यह फिल्म कुछ खास नहीं चली। माद्री को अपने शुरुआती करियर में कई असफलताओं का मुंह देखना पड़ा। लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचना मिली फिल्म तेजाब से। इस फिल्म में उन्हें उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए फिल्मफेयर पुरुस्कार का पहला नामकंन भी मिला था। इस फिल्म का गाना एक दो तीन आज भी माधुरी दीक्षित का आइकॉनिक सांग माना जाता हैं। इस सफल फिल्म के बाद फिर उन्होंने कभी पीछे मुद कर देखा और हिंदी सिनेमा में बैक-टू बैक हिट फ़िल्में दी। फिल्म अभिनेता अनिल कपूर के साथ उन्होंने तकरीबन बीस फिल्मों में काम किया जिनमे से अधिकतर उनकी फ़िल्में सुपरहिट साबित हुई।   माधुरी दीक्षित की फिल्मोग्राफी  1990-2002   साल 1990 में उन्होंने आमिर खान स्टारर फिल्म दिल की हैं। हर फिल्म की तरह उनकी यह फिल्म भी सुपर हिट साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने एक आमिर लड़की की भूमिका निभायी थी, जिसे एक गरीब लड़के से प्यार हो जाता है। उनके करियर को सबसे बड़ी सफलता तब मिली जब उन्होंने राजश्री प्रोदुसतिओन की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' की। इस फिल्म में उन्होंने निशा की भूमिका अदा की थी। यह हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म थी जिसने वर्ल्डवाइड सब जयादा कमाई की थी। इस फिल्म का यह रिकॉर्ड गिनीजबुक में भी दर्ज है। इस फिल्म में उनके किरदार के लिए आलोचकों से बहुत अच्छी और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इस फिल्म में माधुरी के अलावा सलमान खान, मोहनीश बहल, रेणुका शाहने,अनुपम खेर, आलोक नाथ भी नजर आये थे। इस फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड सात सालों तक कोई भी फिल्म नहीं तोड़ पायी, बाद में साल 2002 में सनी देओल स्टारर फिल्म गदर-एक प्रेमकथा ने इस फिल्म के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।   इस फिल्म के बाद तो माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रीयोँ में शुमार हो चुकी थी। उसके बाद उन्होंने कई और फिल्मों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों को मनोरंजित करती रही। इसके बाद तो उन्होंने बॉक्स-ऑफिस पर कई सफलताओं के पैमाने बनाये।   शादी के बाद माधुरी ने फिल्मों से लम्बी दूरी बनाकर विदेश में जाकर बस गयी। साल 2006 में वापस आकर उन्होंने फिल्म आजा नचले से हिंदी सिनेमा में अपनी वापसी की। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर कुछ अच्छा बिजनेस तो नहीं किया, लेकिन माधुरी के अभिनय को आलोचकों ने खूब सराहा। इसके बाद डेढ़ इश्किया और गुलाब गैंग जैसी फिल्मों में काम किया। को दर्शकों को सिनेमाघरों तक खीचनें में ज्यादा कामयाब नहीं हो सकीं।   टीवी करियर   इन्होने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 1985 में राजश्री प्रोडक्शन के शो पेइंग गेस्ट से की थी। वह इस शो में मेहमान की भूमिका में नजर आयीं थी। इसके बाद साल 2001 में  वह सोनी के शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आयीं।  दीक्षित बतौर जज डांस बेस्ड रियलिटी शो नच बलिए में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही वह डांस बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 4, 5, 6,7 में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। जज के रूप में माधुरी रियलिटी शो डांस दीवाने में भी नजर आ चुकी हैं।  प्रसिद्ध फ़िल्में  तेज़ाब,अबोध, त्रिदेव, राम-लखन,प्रेम ग्रन्थ, हम आपके हैं कौन, हम तुम्हारे हैं सनम, ये रस्ते हैं प्यार के, दिल तो पागल है, देवदास, अंजाम, कानून अपना अपना,बेटा,दिल, राजा, लज्जा, खलनायक,किशन-कन्हैया, घरवाली-बाहरवाली, कोयला, मृत्युदंड, दीवाना मुझसा नहीं, सैलाब, वर्दी, देवदास, आज नचले, गुलाब गैंग, डेढ़ इश्किया आदि।    समाज सेवा  2009 में, दीक्षित ने NDTV टोयोटा ग्रीनथॉन के लिए प्रदर्शन किया- पर्यावरण को बचाने और पर्यावरण के मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए भारत का पहला राष्ट्रव्यापी अभियान बना। 3 फरवरी 2011 को, दीक्षित ने त्र्यंबकेश्वर के एक आश्रम में किसानों के 75 अनाथालय के बच्चों के साथ एक शाम बिताई और दो बच्चों के जन्मदिन में भाग लिया: ऋषिकेश और रानी। उन्होंने इस अवसर पर कहा, "हम कलाकार ऐसे बच्चों की मदद के लिए तैयार हैं। उच्च समाज के लोगों को आगे आना चाहिए और मजबूती से उनके पीछे खड़े होना चाहिए।"    माधुरी से जुडी कुछ रोचक बातें 1- माधुरी दीक्षित ने कभी नहीं सोचा था कि वह एक अभिनेत्री बनेगी। वह बचपन से ही बेहद पढ़ाकू थीं, और वह एक डॉक्टर बनने की ख्वाइश रखती थीं।   2- माधुरी सिर्फ भारतीयोँ के दिल की धड़कन ही नहीं पाकिस्तानियोँ की भी पसंदीदा हैं। जब बॉर्डर पर जंग छिड़ी थी तो एकपाकिस्तानियोँ ने कहा था, कि हम कश्मीर छोड़ देंगे अगर तुम हमे माधुरी दीक्षित दे दो। 3- माधुरी का शुरुआती फ़िल्मी करियर बेहद असफल रहा था, इस दौरान उनपर आलोचकों ने तंज कसते हुए कहा कि वह फिल्म जगत में केवल अपने डांस की वजह से हैं। इसके बाद उन्होंने उन्होंने आलोचकों के मुंंह पर अपनी बाइक-टू-बैक हिट फिल्मों का तमाचा मारकर खुद के अभिनय की काबलियत को भी साबित कर दिया।  4- फिल्म हम आपके हैं कौन के दौरान माधुरी ने सबसे ज्यादा फीस ली थी, तकरीबन तीन करोड़।   5- माधुरी को डाइरेक्टर्स एक्ट्रेस भी कहा जाता हैं।  ऐसा फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या ने एक एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, की एक निर्देशक का करियर तब तक पूरा नहीं होता जब तक वो  दीक्षित के साथ काम ना करे।  6- माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हे 13 बार फिल्मफेयर पुरूस्कार का नामंकन मिला, जिनमे से चार वो जीत चुकीं हैं।  7- माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा इकलौती अभिनेत्री हैं, जिन्हे पंडित बिरजू महाराज द्वारा फिल्म देवदास के गाने के लिए कोरियोग्राफ किया गया।  8- फिल्म साजन के वक्त माधुरी दीक्षित फिल्म अभिनेता संजय दत्त के बेहद करीब आ गयी थी। लेकिन उनका यह रिश्ता कुछ ही समय चल सका, और बाद में दोनों अलग हो गए।   9- माधुरी दीक्षित कथक नृतय में पूर्ण पारंगत हैं। उन्होंने आठ साल तक कथक की पूर्ण शिक्षा ली है।  10- माधुरी के अभिनय और हुस्न के कायल उनके फैन पूरी दुनिया में हैं। उन्ही में से एक फैन जमशेदपुर का है, जिसने एक कैलेंडर लांच किया, जिसमे वर्ष की शुरुआत माधुरी के जन्मदिन से होती हैं। इतना ही नहीं उसने भारत सरकार से दरख्वास्त की हैं, की माधुरी के जन्मदिन दिन पब्लिक हॉलिडे घोषित किया जाये। 
और पढ़ें

माधुरी दीक्षित फिल्में

फिल्में निर्देशक / डायरेक्टर रिलीज़ की तारीख
अनीस बज्‍़मी 01 Nov 2024
as Actress
आनंद तिवारी 06 Oct 2022
इंद्र कुमार 22 Feb 2019
as Actress
अभिषेक वर्मन 17 Apr 2019

माधुरी दीक्षित:

माधुरी दीक्षित

नाम माधुरी दीक्षित
जन्म की तारीख 15 May 1967
उम्र 59
मुंबई
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

माधुरी दीक्षित कुल कमाई

कुल कमाई

माधुरी दीक्षित तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+