Twitter Reaction - अमिताभ..अक्षय..सहित बॉलीवुड रीमा लागू की मृत्यु से सदमे में
रीमा लागू की मौत पर बॉलीवुड स्टार्स काफी सदमे में हैं। देखिए बॉलीवुड स्टार्स ने क्या ट्विट किया।
राजश्री प्रोडक्शन्स की फेवरिट मां, रीमा लागू का 58 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रीमा लागू मैंने प्यार किया, हम साथ साथ हैं में सलमान खान की मां के रोल में सबकी चहेती बन गईं थीं वहीं हम आपके हैं कौन में उन्होंने माधुरी दीक्षित की मां का किरदार निभाया था।

कुछ कुछ होता है में काजोल की मां तो, हम साथ साथ है, मैनें प्यार किया जैसी फिल्मों में सलमान खान की मां का किरदार निभाया था। कल हो ना हो में भी रीमा लागू शाहरुख खान की मां के किरदार में नजर आई थी। पूरा बॉलीवुड आज रीमा लागू के निधन से सदमे में है।
अक्षय कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट सहित कई स्टार्स ने ट्विटर पर रीमा लागू की मौत की खबर सुनने के बाद ट्विट किया और अपना दुख जाहिर किया। रीमा लागू बॉलीवुड में मां के किरदार का दूसरा नाम बन गईं।
आगे की स्लाइड्स पर देखिए बॉलीवुड स्टार्स के ट्विट।


Click it and Unblock the Notifications











