यश चोपड़ा के जन्मदिन पर उनकी सभी हिरोइनों संग शाहरुख ने किया रैंप वॉक

यश चोपड़ा के निधन के बाद उनका 27 सितंबर को उनका जन्मदिन उनकी पत्नी पैम ने बहुत अलग तरीके से मनाया। पैम जी ने यश जी की सभी हिरोइनों को बुलाकर और उनके सबसे करीबी एक्टर शाहरुख खान के लिए एक रैंप वॉक अरेंज कराई। यश चोपडा़ की सभी फेवरेट हिरोइनों ने रैंप पर अपनी अपनी हिट फिल्मों के गेटअप और उनके म्यूसिक के साथ स्टेज पर रैंप वॉक की और साथ यश चोपडा़ को जन्मदिन के अवसर पर याद भी किया। यश चोपडा़ की इस जन्मदिन पार्टी में रानी मुखर्जी, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, रेखा, परिणती चोपडा़, माधुरी, जूही चावला, श्रीदेवी और प्रीती जिंटा शामिल थे।

इनके अलावा यश जी के हमेशा ही करीब रहे एक्टर शाहरुख खान भी इस शो में शामिल हुए और उन्होंने इन सभी एक्ट्रेसेस के साथ रैंप पर वॉक की और यश चोपडा़ जी को जन्मदिन के अवसर पर ढ़ेर सारी दुआएं दीं। शाहरुख खान ने यश चोपड़ा जी की पत्नी पैम आंटी को भी ढ़ेर सारा धन्यवाद कहा कि उन्होंने इस तरह से यश जी का जन्मदिन मनाने की सोची और उनकी वजह से आज यश चोपडा़ जी की सभी हसीन हिरोइनें एक साथ एक ही छत के नीचे हैं। शाहरुख ने कहा कि अगर यश जी यहां पर होते तो कहते खोते खूबसूरत तो बहुत लग रही हैं यार।

फिर आगे कहते कि अब तू संभाल ले यार। शाहरुख ने कहा कि यश चोपडा हमेशा ही हम सबके फेवरेट एक्टर रहे हैं और हमेशा रहेंगे। शाहरुख खान ने आगे कहा कि यश चोपडा़ जो को वो बहुत मिस करते हैं और वो दुआ करते हैं कि यश जी जहां भी हों खुश और शांति के साथ हों।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X