BOX OFFICE: सुपरहिट रही अजय देवगन की 'टोटल धमाल'- 130 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन
अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। 13 दिनों में फिल्म ने 130 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अपने दूसरे हफ्ते में भी फिल्म जमकर कमाई कर रही है, जबकि लुका छुपी और सोनचिड़िया जैसी फिल्म रिलीज हुई है। बता दें, यह अजय देवगन की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
हो सकता है कि टोटल धमाल जल्द ही 'सिंघम रिटर्न्स' को भी पीछे कर दे। खास बात है कि इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म बच्चों को खूब पसंद आ रही है। लिहाजा, इस फिल्म को पूरी फैमिली देखने जा रही है, जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिला। फिल्म को समीक्षकों से काफी तीखी प्रतिक्रिया मिली थी।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 150 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है। यानि की टोटल धमाल बॉक्स ऑफिस पर सिंघम रिटर्न्स को पार कर जाएगी। यह अजय देवगन की नौवीं सौ करोड़ी फिल्म बन चुकी है। फिल्म लगभग 80 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ की कमाई करनी होगी, जो कि फिलहाल मुश्किल नहीं दिखता।
यहां जानें अजय देवगन की टॉप फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











