BOX OFFICE: अजय देवगन की 'टोटल धमाल'- दूसरे हफ्ते तक किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' ने सिनेमाघरों में 15 दिन पूरे कर लिये हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। बता दें, 15 दिनों में फिल्म ने 132.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। लुका छुपी और सोनचिड़िया की रिलीज के बावजूद टोटल धमाल ने अपने दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने जमकर कमाई की है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 140-145 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है। यानि की टोटल धमाल बॉक्स ऑफिस पर सिंघम रिटर्न्स को पार कर जाएगी। यह अजय देवगन की नौवीं सौ करोड़ी फिल्म बन चुकी है। फिल्म लगभग 80 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म अब तक प्रॉफिटेबल फिल्मों की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाई है।

खास बात है कि इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म बच्चों को खूब पसंद आ रही है। लिहाजा, इस फिल्म को पूरी फैमिली देखने जा रही है, जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिला। फिल्म को समीक्षकों से काफी तीखी प्रतिक्रिया मिली थी।
यहां जानें 2019 की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस-


Click it and Unblock the Notifications











