BOX OFFICE: एक महीने तक रहा अजय देवगन का धमाका- 'टोटल धमाल' हुई सुपरहिट
अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' ने सिनेमाघरों में एक महीना पूरा कर लिया है। बता दें, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। टोटल धमाल अब तक 150 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म ने अपने दूसरे और तीसरे हफ्ते में भी जमकर कमाई की है। यह अजय देवगन की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
22 फरवरी को रिलीज हुई टोटल धमाल को समीक्षकों से निगेटिव प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन फिल्म ने दिखा दिया कि असली किंग तो ऑडियंस ही हैं। दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आई और इसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिला। हालांकि अब केसरी की रिलीज के साथ टोटल धमाल अब सिनेमाघरों से पूरी तरह हट चुकी है।

यह अजय देवगन की नौवीं सौ करोड़ी फिल्म बन चुकी है। फिल्म लगभग 80 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म निर्माताओं के लिए अच्छी खासी प्रॉफिटेबल भी रही है। यह अजय देवगन की दूसरी फिल्म है, जिसने 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इस लिस्ट में इससे ऊपर सिर्फ गोलगाल अगेन है, जो कि एक हॉरर कॉमेडी थी।
यहां जानें अजय देवगन की टॉप फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











