BOX OFFICE: 'टोटल धमाल' का धमाका जारी- अजय देवगन की दूसरी 150 करोड़ी फिल्म

अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। बता दें, फिल्म अब तक 150 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म ने अपने दूसरे और तीसरे हफ्ते में जमकर कमाई की है। जबकि अभी भी कमाई जारी है। यह अजय देवगन की दूसरी फिल्म है, जिसने 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

खास बात है कि फिल्म को समीक्षकों से काफी तीखी प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म बच्चों को खूब पसंद आई। लिहाजा, इस फिल्म को पूरी फैमिली देखने जा रही है, जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिला। जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों में एक महीना पूरा कर लेगी।

Total Dhamaal

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 165 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है। यानि की टोटल धमाल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहेगी। यह अजय देवगन की नौवीं सौ करोड़ी फिल्म बन चुकी है। फिल्म लगभग 80 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म 100 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा भी कमा सकती है।

यहां जानें अजय देवगन की टॉप फिल्में-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X