टाइगर 3 सलमान खान की फिल्म सीरीज टाइगर का तीसरा भाग है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास ज़फर ने किया है। फिल्म में सलमान के साथ एक बार फिर कैटरीना साथ नजर आएं हैं। आपको बता दें फिल्म में इमरान हाश्मी, एक खतरनाक विल्लन के रूप में नज़र आयें है। फिल्म की शूटिंग 23 जुलाई 2021 से शुरू हुई है। फिल्म का ट्रेलर 16 अक्टूबर 2023 को रिलीज किया गया है। फिल्म की तस्वीरें और पोस्टर कहानी फिल्म टाइगर 3 की शुरुआत होती है साल 1999 से, जो जोया (कैटरीना कैफ) की इमोशनल बैक स्टोरी को दिखाती है, यही बैक स्टोरी फिल्म के वर्तमान की कहानी बनाती है, जहां टाइगर (सलमान खान), गोपी (रणवीर शौरी) से जुड़े एक मिशन 'टाइमपास' को खत्म करके घर वापस आता है। इस फिल्म के स्टोरी प्लाट में एक मोड़ है, जहाँ टाइगर और ज़ोया के रास्ते अलग-अलग हो जाते हैं और इसी के साथ ही एंट्री होती है आतिश रहमान (इमरान हाश्मी) की, पाकिस्तानी आर्मी का एक्स अफसर, जिसे ज़ोया के गुरु के रूप में दिखाया गया है। जिसकी जिंदगी का दो ही मकसद है- पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनना और भारत की बर्बादी। वह देश की डेमोक्रेसी के सख्त खिलाफ है, लेकिन उसे पता है कि उसके मकसद के बीच सिर्फ एक ही आदमी आ सकता है, वो है टाइगर। इसीलिए इस दफा वो ये लड़ाई धमाकों से नहीं, बल्कि दिमाग से लड़ता है। ऐसे में टाइगर और ज़ोया क्या एक होकर आतिश के मकसद को नाकाम कर पाएंगे? यही है इस फिल्म पूरी कहानी का प्लाट। बता दें फिल्म पठान में सलामन की उपस्थिति के बाद दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचा गया। शाहरुख खान ने भी पठान के रूप में इस फिल्म में अपनी उपस्थिति दर्ज किया है। 600 करोड़ के बजट के साथ, आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया गया है। रिलीज यह फिल्म 12 नवंबर 2022 को रिलीज हुई है।
साथ ही यदि आप टाइगर और जोया के फैन हैं, तो टाइगर 3 आपको निराश नहीं करेगी। फिल्म में दोनों स्टार्स ने अपना बेहतरीन दिया है, लेकिन पटकथा कमजोर है।
नवभारत टाइम्स
निर्देशक मनीष शर्मा फिल्म की शुरुआत स्पाई यूनिवर्स को सार्थक करने वाले धमाकेदार फाईट सीक्वेंस से शुरू करती है और लगता है कि यह फर्राटे से दौड़ेगी, मगर फर्स्ट हाफ में फिल्म सुस्त हो जाती है।
अमर उजाला
हिंदी सिनेमा को पाकिस्तान से नफरत और उसी से मोहब्बत का एक ऐसा फॉर्मूला फिल्म ‘एक था टाइगर’ में 11 साल पहले मिला था कि उसकी राह पर चलकर कई हिंदी फिल्में पाकिस्तान को एक अच्छा मुल्क दिखाने की कोशिश करती रही हैं।