10 सालों से रहा फ्लॉप, एक्टिंग छोड़ने का बनाया मन, बॉलीवुड का लवर बॉय विलन बनने पर हुआ मजबूर

Tiger 3, Salman Khan

फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाना इतना आसान नहीं है। कई सितारे तो अपनी पहली ही फिल्म से पापुलैरिटी हासिल कर लेते हैं और बाद में फिल्मों में उनका जादू चल नहीं पता है। जिसके चलते उनका फिल्मी दुनिया को अलविदा कहना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के लवर बॉय के बारे में बताने वाले हैं। जिसने साल 2004 में बॉलीवुड डेब्यू किया और रोमांटिक हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाई। लेकिन उनका करियर बहुत जल्द खत्म हो गया। लेकिन अब वह विलन बनकर काम करने पर मजबूर हो चुके हैं।

10 सालों से इमरान हाशमी की लगातार फिल्में हो रही थी फ्लॉप

दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के सीरियल किसर के बारे में। जी हां हम बात कर रहे हैं इमरान हाशमी की। इन दिनों वह सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में आतिश रहमान का किरदार निभा कर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन चुके हैं। कभी अपनी फिल्मों के लिए वह हर किसी का दिल जीत लिया करते थे और पिछले 10 सालों से सिर्फ उनको फ्लॉप फिल्मों का मुंह देखना पड़ रहा है। लेकिन अब 'टाइगर 3' से उनके करियर को एक नई राह मिली है।

अपने स्टारडम को लेकर इमरान ने की बात

हाल ही में ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इमरान हाशमी ने कहा कि "एक इंसान को यह अच्छे से समझना चाहिए कि उसने अभी तक अपनी फिल्मों में किस तरीके का काम किया। साथ ही यह भी कि दर्शक उसे पर कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं क्योंकि एक एक्टर को खुद भी नहीं पता होता है कि लोगों को क्या पसंद आएगा। सिनेमा के इतिहास में ऐसा कोई भी एक्टर नहीं है जिसने कभी भी असफलता ना पाई हो। हर किसी को यह समझना चाहिए कि समय कभी भी एक जैसा नहीं रहता है। कई बार चीज बाउंस बैक हो जाती है और मेरी जिंदगी में स्ट्रगल का एक वक्त ऐसा भी आया जब मैंने एक्टिंग छोड़ने का मन बनाया।"

इमरान ने फिल्म के किरदार को लेकर की बात

टाइगर 3 में अपने किरदार को लेकर इमरान हाशमी ने बताया कि "मैं कई दिनों से यशराज की टाइगर फ्रेंचाइजी को फॉलो कर रहा था और मुझे यह नहीं पता था कि मैं इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनूंगा।" इमरान हाशमी ने यह भी कहा कि वह सलमान और कैटरीना के बहुत बड़े फैन है। वह उनके साथ में काफी समय से काम करना चाहते थे और उन्हें खुशी है कि फाइनली उनको यह चांस मिला। एक्टर ने कहा कि यह किरदार निभा कर उनको काफी अच्छा लगा और मजा भी आया।

300 करोड़ में बनकर तैयार हुई टाइगर 3

अगर फिल्म की बात की जाए तो आपको बता दें कि टाइगर 3 को 9 दिनों में 300 करोड़ अकेले भारत में कमाने में सफल न हो पाई। इतना ही नहीं आपको बता दे कि यह फिल्म अभी तक अपना बजट तक नहीं निकल पाई है। खबरों के अनुसार टाइगर 3 को 300 करोड़ के बजट में बनाया गया था। फ़िल्म ने 229 करोड रुपए कमा लिए हैं और वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 375 करोड़ का रहा।

More from Filmibeat

Read more about: tiger 3 salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X