Animal Advance Booking- 'एनिमल' ने 'टाइगर 3' को पछाड़ा, एडवांस बुकिंग में छप्पर फाड़ बिकीं टिकटें!

animal, box office, tiger 3

Animal Advance Booking- 1 दिसंबर को रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर बवाल करने के लिए आ रहे हैं। जी हां, एनिमल इसी दिन रिलीज होगी और इसको लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। काफी समय के बाद रणबीर कपूर इस एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं।

लेकिन इस वक्त जो खबरें इस फिल्म के एडवांस बुकिंग को लेकर आ रहीं हैं वो काफी चौकाने वाली हैं। पता चला है कि इस फिल्म ने सलमान खान की टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग को पीछे छोड़ दिया है।

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की माने तो एनिमल ने फिल्म ने पहले ही 130000 से अधिक टिकटें बेच ली हैं जबकि इस फिल्म के रिलीज होने में अभी भी करीब 72 घंटों के समय है। इस तरह से इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म ने टाइगर 3 को पछाड़ दिया है।

PVR और INOX से खबर है कि एनिमल ने करीब 104000 टिकटें बिकी हैं जिसको काफी बड़ा नंबर माना जा रहा है। इसकेअ अलावा सिनेपोलिस ने अब तक 24000 से अधिक टिकट बेचे हैं। इससे इतना तो तय है कि रणबीर कपूर एक तगड़ी ओपनिंग देने वाले हैं।

टाइगर 3 ने बेंची थीं इतनी टिकटें?

टाइगर 3 ने दिवाली के मौके पर एंट्री मारी थी और इस दौरान उन्होने 1 लाख 22 हजार टिकटें बेची थीं। इस लिस्ट में PVR-INOX शामिल है जिसमें 1 लाख से अधिक टिकट बेचे गए थे और सिनेपोलिस ने 22000 से अधिक टिकट बेचे थे।

अगर ऐसा ही रहा था तो बॉक्स ऑफि पर एनिमल पहले दिन का रिकॉर्ड भी तोड़ने वाला है। माना जा रहा है कि रणबीर कपूर की ये फिल्म पहले दिन करीब 50 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

टाइगर 3 ने अपने पहले दिन वर्ल्डवाइड करीब 45 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब फिल्म 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और लगातार कमाई कर रही है। देखने वाली बात होगी कि किस आंकड़े तक फिल्म पहुंचेगी।

More from Filmibeat

Read more about: animal box office tiger 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X