एक ही घर में रहते हुए कैटरीना और विक्की के बीच आई दूरियां, शादीशुदा जिंदगी हुई खराब!

Katrina Kaif and Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। साथ ही दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ ने खुलासा किया है कि एक ही घर में रहते हुए वह विक्की कैशल के साथ वक्त नहीं बिता पा रही हैं।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का रिश्ता-
हाल ही में ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कैटरीना ने कहा कि ये समय हम दोनों के लिए बहुत बीजी है। एक घर में रहने के बावजूद भी दोनों के पास इतना टाइम नहीं है कि हम एक दूसरे से अच्छ से मिल सके।
ऐसा इसलिए क्यों मैं और विक्की दोनों ही अपनी अपनी फिल्मों के प्रमोशन में जुटे हुए है। जाहिर सी बात है हम दोनों एक दूसरे को मिस करते हैं। कम से कम हम लोगों ने साथ में दिवाली तो सिलेब्रेट किया।
कैटरीना ने विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि, मैं सैम बहादुर के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। मुझे लगता है विक्की एक बेहतरीना परफॉमर हैं और मैं ये देखने के लिए बेताब हूं कि उन्होंने फिल्म में कैसा काम किया है।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का वर्कफ्रंट-
बॉलीवुड एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म सैम बहादुर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस शानदार फिल्म के लिए एक्टर ने बहुत मेहनत की है, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। बता दें कि फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
वहीं बात बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की करें तो, एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में कटरीना के साथ सलमान खान और इमरान हाशनी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म रिलीज हो गई हैं और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्देशन कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












