Tiger 3 Box Office Day 12: दर्शकों पर नहीं चला सलमान खान का जादू, दो हफ्तों में हुई बस इतनी कमाई

Tiger 3 Box Office Day 12: वर्तमान समय में सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हो रही हैं। रिलीज होने के बाद कई सारी फिल्में शानदार कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर अपना रिकॉर्ड सेट कर रही हैं। ऐसे में हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' से भी काफी उम्मीदें थी कि फिल्म अच्छा कलेक्शन करेंगी। परंतु फिल्म का जादू दर्शकों पर ज्यादा नहीं चला। रिलीज के 12 वे दिन 'टाइगर 3' की कमाई सिमट कर रह गई।
सलमान खान की फिल्म का 12वे दिन का कलेक्शन-
दिवाली के खास मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर पहले से बज बना हुआ था। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शानदार हुई थी। परंतु फिल्म का कलेक्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा।
रिलीज के दो हफ्तों बाद ही फिल्म का कलेक्शन लगातार घटता जा रहा है। हाल ही में 'टाइगर 3' के 12वें दिन का कलेक्शन सामने आया है। जोकि काफी हैरान कर देने वाला है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ने दूसरे वीरवार बहुत ही खराब कलेक्शन किया है।
'टाइगर 3' रिलीज के 12वें दिन सिर्फ 3.27 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने में ही कामयाब हो पाई है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 253.03 हो गया। ऐसे में अभी भी ये फिल्म अपने बजट की कमाई पूरी करने से काफी दूर है।
ये फिल्म 300 करोड़ के बजट में बनी थी। आलम ये ही रहा तो फिल्म जल्द बॉक्स ऑफिस से हट सकती है। आपको बता दे कि, 'टाइगर 3' ने ओपनिंग डे पर 44.50 करोड़ कमाए थे। इसके बाद फैंस और मेकर्स को उम्मीद थी फिल्म अच्छी कमाई करेंगी।
एनिमल की वजह से घटेगी टाइगर 3 की कमाई-
रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'एनिमल' सिनेमाघरों में 1 दिसंबर को रिलीज हो रही हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के रिलीज के बाद सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की कमाई कम होगी। जिससे 'टाइगर 3' का कलेक्शन काफी कम रह जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












