Animal ने सिर्फ 6 दिनों में तोड़ डाला सलमान खान की Tiger 3 का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, जानिए कमाई?

animal, tiger 3, box office

Animal Broke Tiger 3 Record- रणबीर कपूर बॉक्स ऑफिस के नए बाप बनकर सामने आए है और फिल्म एनिमल लगातार बेहतरीन कमाई कर रही है। हालिया रिपोर्ट्स सामने आने तक खबरें हैं कि एनिमल ने करीब 500 करोड़ का बिजनेस वर्ल्डवाइड कर लिया है।

Sacnilk.com की एक रिपोर्ट में बताए गए शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को अपने घरेलू कलेक्शन में 30 करोड़ और जोड़े। इससे इसका भारत कलेक्शन 312.96 करोड़ हो गया है।

इसके साथ ही इस फिल्म ने मेगास्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के टोटल कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को 34.88 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी, 25.67 प्रतिशत तेलुगु ऑक्यूपेंसी और 18.95 प्रतिशत तमिल ऑक्यूपेंसी थी।

एनिमल 1 दिसंबर को विक्की कौशल की सैम बहादुर के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भारत में 63.8 करोड़ की बड़ी ओपनिंग के बाद, एनिमल ने अपने पहले रविवार को 71.46 करोड़ की ना विश्वास करने वाली कमाई की थी।

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की बात करें तो इस फिल्म ने कुल 463 करोड़ की कमाई की थी। रणबीर कपूर की इस फिल्म ने मात्र 6 दिनों में सलमान खान की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। इससे इतना भी तय है कि एनिमल जल्द ही रणबीर कपूर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।

इसे संजू को पछाड़ना अभी बाकी है, जिसमें रणबीर संजय दत्त की भूमिका में थे। राजकुमार हिरानी की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 586.85 करोड़ है। रणबीर कपूर की इस फिल्म के साथ विकी कौशल की सैम बहादुर भी रिलीज हुई थी जो कि कुछ खास नहीं कर सकी। इस फिल्म ने अब तक 36 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये कमाई फिल्म के साथ इंसाफ नहीं करती है।

More from Filmibeat

Read more about: animal tiger 3 box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X