Salman Khan: सलमान खान ने फैन का चूर-चूर किया दिल, रिजेक्ट किया शादी का प्रपोजल, बोले- 20 साल पहले...

Salman Khan Fan Marriage Proposal: सलमान खान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि वह एक सुपरस्टार भी है। दर्शकों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन आपको बता दें कि सलमान खान अपनी निजी जिंदगी के लिए भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। सलमान खान को अक्सर उनकी शादी को लेकर सुर्खियों में देखा जाता है। सलमान खान की उम्र 58 हो चुकी है और इसके बावजूद आज तक उन्होंने शादी नहीं रचाई है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सलमान खान के जीवन में कई बार प्यार ने दस्तक दी है और यह है इश्क उनका मुकम्मल नहीं हो पाया। इसीलिए अक्सर लोग शादी को लेकर सलमान खान से सवाल करते हैं। लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसमें सलमान के सामने एक शादी का ऑफर आ रहा है। हालांकि इस ऑफर को सलमान खान बाद में रिजेक्ट कर देते हैं।
दरअसल, आपको बता दें कि साल 2023 में सलमान खान अबू धाबी में IIFA अवार्ड्स में शामिल हुए। जहां पर उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। इसी दौरान एक महिला पत्रकार ने सलमान खान को कहा कि "वह हॉलीवुड से यहां पर सिर्फ यही बताने आई हैं कि जब से उन्होंने उन्हें देखा है तब से उन्हें उनसे प्यार हो गया है।" लेकिन फिर सलमान खान अपना ध्यान इस पर से हटाने की कोशिश करते हैं और कहते हैं कि "तुम शायद सलमान खान की बात कर रही हो है ना?"
हालांकि सलमान खान इसमें नाकामयाब रहे और उस महिला पत्रकार ने जोड़ देते हुए कहा कि नहीं वह सिर्फ उनके बारे में बात कर रही हैं। इसके बाद महिला पत्रकार सलमान से पूछता है कि "क्या आप मुझसे शादी करेंगे?" सलमान ने जवाब देते हुए कहा कि "मेरी शादी के दिन चले गए।" महिला पत्रकार ने सलमान से ऑफर ठुकराने को लेकर सवाल किया। सलमान ने कहा कि "आपको मुझसे 20 साल पहले मिलना चाहिए था।"


Click it and Unblock the Notifications











