शापित वर्ष 2010 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड हॉरर ड्रामा है, जिसका निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है। फिल्म में आदित्य नारायण, राहुल देव, श्वेता अग्रवाल, शुभ जोशी मुख्य भूमिका में नजर आये। फिल्म 19 मार्च 2010 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म 'शापित' अमन और काया के इर्द-गिर्द घूमती है। अमन काया के सामने विवाह का प्रस्ताव रखता है लेकिन काया के परिवार पर एक अभिशाप होता है जिसके चलते शादी के बाद दोनों पर विपत्तियां आने लगती हैं। आदित्य नारायण ने फिल्म के चार गीतों में अपनी आवाज दी है।